बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में बताया है कि उन्हें असफलता परेशान करती है, और वो अकेले में बैठकर इस बारे में सोचते हैं और रोते भी हैं. शाहरुख ने एक इवेंट के दौरान कहा- जब आप असफल होते हैं, तो आपको ये नहीं मानना चाहिए कि आपका प्रोडक्ट या काम गलत हो गया. शाहरुख आगे बोले- हां, मुझे ऐसा महसूस करना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन मैं अपने बाथरूम में बहुत रोता हूं. मैं इसे किसी को नहीं दिखाता.