राम मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन अपना पहला यूपी दौरा कर रहे हैं. यह दौरा संगठन और सरकार के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लखनऊ में उप मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम और संघ के प्रतिनिधि भी इस मंथन में शामिल होंगे. इसके अलावा बीजेपी के विधायकों और सांसदों के साथ मीटिंग का भी आयोजन होगा.