जमुई छात्रा से बदसलूकी मामले में फरार मुख्य आरोपी नंदन यादव से पुलिस की मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नंदन के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी हरे राम के पैर में चोट आई है। दोनों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया।