बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. गंगा और सोन नदियां उफान पर हैं, जिससे पटना समेत राज्य के 8 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. अब तक 6 लाख से अधिक लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हो चुके हैं. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की आशंका है.