कर्नाटक में बेंगलुरु के नयंदाहल्ली इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार सदमे में है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची घर के अंदर खेल रही थी. खेलते-खेलते वह किसी तरह मुख्य दरवाजे तक पहुंच गई और बिना किसी की नजर पड़े बाहर निकल गई.