ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया फॉरेस्ट रेंज के मिलू गांव के पास हातिसालाबेड़ा जंगल में एक आदिवासी दंपति पर छह जंगली भालुओं ने हमला कर दिया. दरअसल, माल्डे सोरेन अपनी पत्नी लिली सोरेन के साथ जंगल में पत्ते और साग-सब्जी इकट्ठा करने गए थे. तभी एक भालू ने अचानक माल्डे पर हमला कर दिया और उसके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं.