भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने मैच के तीसरे दिन (8 दिसंबर) के पहले सेशन में आसानी से हासिल कर लिया.