आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम के दर्शन की एक तस्वीर साझा की, जिसके बाद कांग्रेस ने उसपर सवाल उठाए. कांग्रेस ने भाजपा सरकार की दोहरी नीति पर सवाल खड़े किए कि क्यों अयोध्या में अरविंद केजरीवाल को कैमरे और विशेष छूट मिल रही है, जबकि कांग्रेस के नेताओं और आम श्रद्धालुओं के लिए कड़े नियम लागू हैं.