एनडीए नेता अनुप्रिया पटेल ने बारत की नारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी बनने तक सीमित नहीं रहना चाहती है बल्कि वह विकास की प्रमुख प्रवर्तक बनना चाहती है. भारत की नारी रक्षा, अंतरिक्ष मिशन, विज्ञान और तकनीक, स्वयं सहायता समूह और खेल समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी छाप छोड़ रही है.