दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। करीब छह साल तक चली जांच, गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के बाद अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची। इस वीडियो में जानिए 24-26 फरवरी 2020 के दौरान क्या हुआ था, अंकित शर्मा कैसे भीड़ का शिकार बने, पुलिस जांच में क्या सामने आया, अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें क्या थीं और कोर्ट ने अपने फैसले में क्या माना.