अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी ने अपनी शानदार हिंदी स्पीच से सबका दिल जीत लिया. बीटेक सेकंड ईयर के केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अय्यूबी ने बॉलीवुड फिल्म 'थ्री इडियट्स' के मशहूर किरदार ‘चतुर रामलिंगम’ की तर्ज पर भाषण दिया.