अमृतसर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मृतक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवक को पांच दिनों के रिमांड के दौरान प्रताड़ित किया गया और मारपीट के कारण उसकी हालत बिगड़ गई. परिवार के मुताबिक युवक को कार चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया था. मां का आरोप है कि रिमांड के दौरान बेटे की तबीयत लगातार खराब होती रही और रात के समय पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां वह ठंड और दर्द से जूझ रहा था. उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई, लेकिन अनुमति नहीं मिली. .