उत्तर प्रदेश में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. अलग-अलग शहरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है ताकि लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके और किसी भी शरारती गतिविधि को रोका जा सके. खासतौर पर लखनऊ में कल पुलिस फ्लैग मार्च कर इस अलर्ट को और मजबूत किया गया. इसका उद्देश्य सुरक्षा बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है.