हरियाणा के फतेहाबाद जिले में तेल की किल्लत के कारण गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई न मिलने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं एचपी और बीपीसीएल के पेट्रोल पंप खुले रहे, जहां ईंधन लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.