समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सिलेंडर की कीमत बढ़ने के कारण गैस महंगी हो गई है, जो सिर्फ सिलेंडर की कीमत तक सीमित नहीं है. इससे खाना पीना और रोजमर्रा की जरूरतें महंगी हो जाती हैं. कारोबारों पर भी इसका असर पड़ता है और महंगाई बढ़ने लगती है.