उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने संगठन और वोट बढ़ाने की रणनीति तेज कर दी है. अखिलेश यादव ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर कम से कम 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. 2022 में करीब 50 सीटों पर जीत-हार का अंतर 10 हजार से कम था. ऐसे में सपा का मिशन 27K बूथ स्तर पर नए मतदाताओं और सामाजिक समीकरणों को साधने पर केंद्रित है.