अहमदाबाद में विदेश घूमने और मौज-मस्ती के लिए चार दोस्तों द्वारा लाखों रुपये के गहने चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रतनपोल स्थित एक अंगड़िया फर्म का कर्मचारी जिगरसिंह विहोल 6 मई को गहने लेकर फरार हो गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की.