राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 40 दिनों के अंदर 70 बार चोरी की. सबसे ज्यादा 50 से अधिक बार चढावा चोरी का जिम्मा अविनाश शुक्ला ने उठाया है. अविनाश एक दिन में दो बार चोरी करता था. पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार उन 40 दिनों में पांच दिन ऐसे भी थे जब चढावा चोरों ने एक ही दिन में तीन बार चोरी की. इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है.