दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में निर्माण कार्य के दौरान हुई एक गंभीर हादसे में करीब आठ मजदूर मशीनों के नीचे दब गए थे. इस घटना में तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है. यह दुर्घटना निर्माण स्थल पर सुरक्षा के अभाव में हुई है, जिससे मजदूरों की जानें चली गईं.