AAP नेता राखी बिरला ने दिल्ली में जनवरी में लापता लोगों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनवरी में दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं, जिनमें ज्यादातर नाबालिग बच्चे शामिल हैं. मंगोलपुरी और बाहरी दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में आधे दर्जन से अधिक हत्या की घटनाएं हुई हैं, जिन पर सरकार कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं दिखा पा रही है.