बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. हरिद्वार के हर की पैड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, गौ घाट और रोड़ीबेलवाला घाट समेत विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं. सुबह होते ही स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जहां हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयघोषों के बीच श्रद्धालु आस्था के साथ गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं.