Advertisement

Cyclone Arnab Live: साइक्लोन 'अर्नब' की वजह से आंध्र प्रदेश में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद

आजतक साइंस डेस्क | नई दिल्ली | 26 अक्टूबर 2026, 1:44 PM IST

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' तेजी से खतरनाक रूप ले रहा है. 28 अक्टूबर को यह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. उस समय हवाओं की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक और तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा मंडरा रहा है. (Photo: IMD)

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'अर्नब' तेजी से ताकतवर हो रहा है. यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं. तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. 

ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में प्रशासन की तैयारियों और स्कूल बंद होने से जुड़ी जानकारी की अलग से पुष्टि जरूरी है. 26 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे चक्रवात 'अर्नब' बंगाल की खाड़ी के मध्य और पश्चिमी हिस्से के पास था. यह विशाखापत्तनम से करीब 650 किलोमीटर और ओडिशा के गोपालपुर से 610 किलोमीटर दूर था.

और ताकतवर हो सकता है तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 'अर्नब' 26 अक्टूबर की आधी रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर को बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा.  अनुमान है कि तूफान 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराएगा. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय इलाकों में प्रशासन राहत और बचाव की तैयारियों पर ध्यान दे रहा है. लोगों को सलाह है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
 

1:44 PM (एक घंटा पहले)

Cyclone Arnab Live Updates: अगले तीन दिन बेहद जरूरी

Posted by :- Richeek Mishra

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रखर जैन ने कहा कि अगले तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं और लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सावधानियों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि चक्रवात बंगाल की खाड़ी में लगातार बढ़ता जा रहा है. लोग से अपील है की लापरवाही न बरतें. उन्होंने विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों के आस-पास बसे निवासियों को दी हुई गाइडलाइन का पालन करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई है. राज्य सरकार ने सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. राहत और बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.

यह भी पढ़ें: धरती के नीचे 200 साल से जमा है ऊर्जा, तिब्बत के भूकंप के बाद हिमालय पर कितना बड़ा खतरा?

 

1:08 PM (एक घंटा पहले)

Cyclone Arnab Updates: 5.7 लाख लोगों को खतरा

Posted by :- Richeek Mishra

आंध्र प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि राज्य सरकार ने 5.7 लाख लोगों की पहचान की है, जिन्हें तूफान से खतरा हो सकता है. सोमवार शाम से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू होनी थी. चक्रवात 'अर्नब' के बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के दौरान हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: सैटेलाइट से दिखा चक्रवात अर्नब का विकराल रूप, 140 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

 

12:21 PM (2 घंटे पहले)

Cyclone Arnab Latest News: ओडिशा में स्कूल, कॉलेज 27 से 29 तक बंद

Posted by :- Richeek Mishra

ओडिशा सरकार संभावित चक्रवात से निपटने की तैयारियां तेज कर रही है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सरकार का लक्ष्य शून्य हताहत और नुकसान कम करना है. पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात 28 अक्टूबर को उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के बीच टकरा सकता है, हालांकि आंध्र तट की संभावना अधिक है.  कई जिलों में भारी बारिश और 80-90 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मालकानगिरि में 28-29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. 60 ओड्राफ, 17 एनडीआरएफ और 225 अग्निशमन टीमें अलर्ट पर हैं. आश्रय स्थल तैयार हैं, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं तथा किसानों को फसल सुरक्षित रखने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद... चक्रवाती तूफान से सहमा पुडुचेरी-ओडिशा, येलो अलर्ट जारी
 

 

11:45 AM (3 घंटे पहले)

Cyclone Arnab: 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा

Posted by :- Richeek Mishra

आईएमडी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है. आगे चलकर बहुत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा. 

यह भी पढ़ें: 10 दिन पहले ही आ गया SMOG... दिल्ली में सारी तैयारियां 1 नवंबर से क्यों?