पांच बृहस्‍पतिवार करें ये उपाय, मिलेगा संतान सुख

संतान सुख में आने वाली बाधा साईं पूजन से दूर की जा सकती है. आंगन में बच्चे की किलकारी सुनने के लिए ये उपाय करें...

Advertisement
साईं बाबा साईं बाबा

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

कई ज्योतिषी मानते हैं कि संतान सुख ना मिल पाने पर साईं बाबा की उपासना फलदाई है. अगर पांच बृहस्पतिवार तक कुछ उपाय किए जाएं तो उसके अद्भुत परिणाम मिलते हैं...

बृहस्पति और संतान
ज्योतिष में बृहस्पति को संतान का कारण माना जाता है. बृहस्पति की उपासना से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है या बृहस्पतिवार के दिन किसी गुरू की उपासना से भी फायदा होता है.

Advertisement

साईं देंगे वरदान तो बनेगा काम
भगवान का रूप भी हैं और गुरु भी माने जाते हैं. गुरू होने के कारण बृहस्पति की समस्याओं में इनकी उपासना अद्भुत परिणाम देती है. इनकी पूजा से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है. कुछ उपाय भी कारगर हैं पर इन्‍हें अपनी समस्‍या के अनुरूप ही करना चाहिए.

अगर मेडिकल कारण बन रहे हों बाधा
- साईं बाबा के चरण चिन्ह लाएं या मंदिर जाएं.
- साईं बाबा के चरणों में पीले फूलों की माला रख दें.
- माला रखने के बाद उनके चरणों में मनोकामना कहें.
- गरीबों में केले बांटें.
ये प्रयोग पांच बृहस्पतिवार करें.

बिना किसी कारण आ रही हो बाधा
- घर में साईं बाबा की की स्थापना करें या साईं बाबा के मंदिर जाएं.
- साईं बाबा की 7 बार परिक्रमा करें और अपनी मनोकामना मन ही मन दोहराते रहें फिर साईं बाबा को साष्टांग प्रणाम करें.
- धूनी के स्थान पर चंदन के सुगंध वाली अगरबत्तियां जलाएं.
ये प्रयोग पांच बृहस्पतिवार तक पीले कपड़े पहन कर करें.

Advertisement

बृहस्पतिवार अवश्‍य करें साईं की पूजा
- सुबह स्नान करके पूजा का संकल्प लें. उनके समक्ष घी का एक मुखी दीपक जलाएं. साईं बाबा को पीले फूल अर्पित करें. गुड़ चने का भोग लगाएं. इसके बाद साईं चरित का पाठ करें या उनके का जाप करें. शाम को दोबारा साईं बाबा की पूजा और आरती करें. उन्हें हलवा-पूरी का भोग लगाएं. प्रसाद को सब में बांटें, बच्चों को जरूर दें.

इस प्रयोग के पूरे हो जाने के बाद इसका समापन भी खास तरीके से किया जाता है...
पांचवे बृहस्पतिवार को इस प्रयोग का समापन करें

- प्रातःकाल साईं बाबा को पीले वस्त्र और पीले फल अर्पित करें.
- प्रसाद में हलवा पूरी चढ़ाएं.
- साईं चरित या साईं मंत्र का जाप करें.
- बच्चों को बुलाकर उन्हें प्रसाद खिलाएं और उपहार दें.
- साईं बाबा को अर्पित किया हुआ पीला वस्त्र अपने पास सुरक्षित रखें.
कहते हैं कि ये उपाय अगर 5 बृहस्पतिवार किए जाएं तो साईं बाबा की कृपा से संतान सुख ज़रूर मिलता है...

देखें वीड‍ियो-


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »