Plant Vastu : घर में हरियाली का होना न केवल आंखों को सुकून देता है, बल्कि वास्तु और फेंग शुई जैसे प्राचीन शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष पौधे अपने भीतर अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा समेटे होते हैं. ये पौधे न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि सौभाग्य, धन और समृद्धि को भी आकर्षित करते हैं. यदि आप भी अपने लिविंग रूम, बालकनी या गार्डन को एक सकारात्मक वातावरण में बदलना चाहते हैं, तो ये गुड लक पौधे आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
घर के अंदर रखने वाले शुभ पौधे (Lucky Indoor Plants)
लकी बैम्बू (Lucky Bamboo): यह सौभाग्य का प्रतीक है. इसे घर के उत्तर-पूर्व (North-East) या पूर्व (East) कोने में रखें. ध्यान रखें, तीन डंठल खुशी के लिए और छह डंठल सौभाग्य के लिए शुभ होते हैं.
जेड प्लांट (Jade Plant): इसकी छोटी गोल पत्तियां धन को आकर्षित करती हैं. इसे घर के दक्षिण-पूर्व (South-East) यानी आग्नेय कोण में रखना आर्थिक लाभ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.
मनी ट्री (Money Tree): यह पौधा नए अवसर और किस्मत लाता है. इसे दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में रखना सबसे फलदायी होता है. इसकी देखभाल करना भी बहुत आसान है.
स्नेक प्लांट (Snake Plant): यह हवा को शुद्ध करता है और तनाव कम करता है. इसे घर के दक्षिण (South) या पूर्व (East) दिशा में रखना शुभ है.
बगीचे या बालकनी के लिए शुभ पौधे
तुलसी (Basil): तुलसी को घर की सबसे पवित्र और शक्तिशाली माना गया है. इसे घर के उत्तर-पूर्व (North-East) या उत्तर (North) दिशा में ही लगाएं. यह सुख और शांति का संचार करती है.
जैस्मीन (Jasmine - चमेली): इसकी भीनी खुशबू रिश्तों में प्यार बढ़ाती है. इसे खिड़की या दरवाजे के पास (दक्षिण दिशा) लगाना सबसे बेहतर है.
गुलाब (Roses): यह प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है. इसे घर के दक्षिण-पश्चिम (South-West) या दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में लगाएं.
शैमरोक प्लांट (Shamrock Plant): यह अच्छी किस्मत लाता है. इसे घर के पूर्व (East) दिशा में रखना सबसे लकी होता है.
aajtak.in