Key Vastu: बार-बार गुम हो रही है चाबी? नजरअंदाज न करें, ये बड़ा संकेत हो सकता है!

Key Vastu: बार-बार चाबी खो जाती है? जानिए इसके पीछे के वास्तु संकेत, धार्मिक मान्यताएं और आसान उपाय, जो आपके घर की ऊर्जा और जीवन में संतुलन ला सकते हैं.

Advertisement
धार्मिक दृष्टि से बार-बार चाबी खोना सामान्य बात नहीं माना जाता.  धार्मिक दृष्टि से बार-बार चाबी खोना सामान्य बात नहीं माना जाता. 

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

Key Vastu For Money: घर की चाबियां छोटी सी चीज़ हैं, लेकिन रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सबसे ज़रूरी भी. फिर भी कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर दिन चाबी ढूंढनी पड़ती है कभी टेबल पर, कभी बैग में, तो कभी घर के किसी कोने में. अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार हो रहा है, तो इसे सिर्फ लापरवाही मानकर नजरअंदाज न करें. कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह आपकी आदतों के साथ-साथ घर की ऊर्जा और जीवन की स्थिति से जुड़ा संकेत भी हो सकता है. 

Advertisement

धार्मिक मान्यताओं में क्या माना जाता है?

धार्मिक दृष्टि से बार-बार चाबी खोना सामान्य बात नहीं माना जाता. इसे जीवन में चल रही अव्यवस्था या अस्थिरता का संकेत माना जाता है. चाबियां सुरक्षा और नियंत्रण का प्रतीक होती हैं, इसलिए उनका बार-बार खोना इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि व्यक्ति अपने कामों या फैसलों पर पूरी पकड़ नहीं बना पा रहा है.  कुछ मान्यताओं में इसे नकारात्मक ऊर्जा या ग्रहों के असंतुलन से भी जोड़कर देखा जाता है, खासकर तब जब घर में चीज़ें लगातार खोने लगें. 

वास्तु के अनुसार चाबी रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबियों के लिए एक तय और सही स्थान होना बेहद जरूरी है. 

  • चाबियां उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. 
  • घर के मुख्य दरवाजे के पास दीवार पर की-होल्डर लगाना अच्छा रहता है.
  • चाबियां हमेशा ऐसी जगह रखें जो आसानी से दिखे और पहुंच में हो.
  • ध्यान रखें कि चाबियाँ जमीन के बहुत पास या गंदी जगह पर न हों.

 इन गलतियों से बचें

Advertisement
  • चाबियां किचन, गैस स्टोव या बाथरूम के पास न रखें
  • बेड या तकिए के नीचे चाबी रखना अशुभ माना जाता है
  • चाबियों को अलग-अलग जगहों पर बिखरा कर न रखें
  • पुरानी, टूटी या बेकार चाबियाँ घर में जमा न करें

सिर्फ धार्मिक या वास्तु कारण ही नहीं, बल्कि बार-बार चाबी खोना आपकी दिनचर्या, तनाव और फोकस की कमी का भी संकेत हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement