शिव प्रतिमा 'आदियोगी' गिनीज बुक में शामिल, बनाया ये रिकॉर्ड...

दुनिया में सबसे विशाल वक्ष वाली शिव प्रतिमा 'आदियोगी' है. गिनीज बुक में इसका नाम शामिल किया गया है.

Advertisement
आदियोगी आदियोगी

भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा 'आदियोगी' का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर दिया गया है. ये रिकॉर्ड इस प्रतिमा के सबसे बड़ी आवक्ष प्रतिमा के कारण दिया गया है.

गौरतलब है कि इस प्र‍तिमा को इशा योगा फाउंडेशन ने स्‍थापित किया है. अब गिनीज बुक ने अपनी वेबसाइट पर ये घोषणा की है. इसमें कहा गया है कि इशा योगा फाउंडेशन की ओर से तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्‍थापित प्रतिमा ने विशाल वक्ष के कारण रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है. बता दें कि इस प्रतिमा का अनवारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को किया था.

Advertisement


कैसी है ये प्रतिमा
ये प्रतिमा 112.4 फीट ऊंची, 24.99 मीटर चौड़ी और 147 फीट लंबी है.

अब इशा फाउंडेशन इस तरह की और प्रतिमाएं देश भर में लगाने की योजना बना रही है. बता दें कि ये दूसरी बार है जब फाउंडेशन का नाम गिनीज बुक में आया है. इससे पहले 17 अक्‍टूबर 2006 को फांउडेश्‍न का नाम 8.52 लाख पौधे लगाने के लिए जोड़ा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement