जानिये क्यों कहते हैं भोले को नीलकंठ

जानिये आख‍िर क्यों कहते हैं भगवान शंकर को नीलकंठ...

Advertisement
lord shiva neelkanth lord shiva neelkanth

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

सोमवार का दिन भगवान शंकर का होता है. इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने वाले जातकों के मन की मुराद पूरी होती है. भगवान शिव को उनके भक्त कई नामों से बुलाते हैं. कोई उन्हें भोलेनाथ कहता है तो कोई महादेव और महेश कहकर पुकारता है. शिव को भोले इसलिए भी कहते हैं, क्योंकि वो अपने भक्तों के बीच भेद नहीं करते और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भी अन्य देवी देवताओं की तरह महंगी या दुर्लभ चीजों का चढ़ावा नहीं चढ़ाना पड़ता.

Advertisement


पंडित विनोद मिश्र के अनुसार भगवान शिव के अनगिनत नामों में एक नाम है नीलकंठ. भोलेनाथ को उनके भक्त नीलकंठ के नाम से भी जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान शंकर को नीलकंठ के नाम से क्यों बुलाते हैं... आज हम आपको यही बताने वाले हैं. जानिये भगवान शंकर को नीलकंठ क्यों कहते हैं...


समुद्र मंथन के बाद समुद्र से कई अच्छी चीजें निकलीं और साथ में विष भी निकला. अच्छी चीजों को लेने के लिए तो असुर और सुर दोनों तैयार थे, पर विष लेने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ. सबसे खतरनाक बात यह थी कि अगर विष का एक भी बूंद धरती पर गिर जाती तो तबाही मच जाती. ऐसे में भगवान शंकर ने लोगों की रक्षा करने के लिए समुद्र से निकले विष को पी लिया.

Advertisement


मां पार्वती यह देख समझ गईं कि भगवान शंकर के लिए विष घातक साबित हो सकता है इसलिए उन्होंने अपने हाथों से भगवान शंकर का गला पकड़ लिया और विष गले में ही रोक लिया. विष के कारण भगवान शिव का गला नीला हो गया और इसलिए उन्हें नीलकंठ कहा जाने लगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »