लक्ष्मी प्राप्ति के लिए ऋग्वेद में वर्णित भगवान विष्णु का अमोघ मन्त्र

अगर आप चाहते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो ऋग्वेद के इस मंत्र का उच्चारण करें. आपके पास कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होगी.

Advertisement
भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कई मन्त्र और उपाय बताये गए हैं, जिनमें ऋग्वेद में वर्णित निम्नलिखित मन्त्र अमोघ है और इसके श्रद्धापूर्वक जप से अवश्य ही प्राप्त होती है. इस मन्त्र का जप किसी शुभ मुहर्त में शुक्रवार से आरम्भ करना चाहिए प्रतिदिन कम से कम एक माला जप करना चाहिए. जप यथासम्भव कुश के आसन पर बैठ कर पूर्व दिशा में मुंह करके करना चाहिए.

Advertisement

ऋग्वेद (4/32/20-21) का प्रसिद्ध मन्त्र इस प्रकार है

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।´


तात्पर्य:

हे . आप दानी हैं, साधारण दानदाता ही नहीं बहुत बड़े दानी हैं. आप्तजनों से सुना है कि संसारभर से निराश होकर जो याचक आपसे प्रार्थना करता है, उसकी पुकार सुनकर उसे आप आर्थिक कष्टों से मुक्त कर देते हैं. उसकी झोली भर देते हैं. हे भगवान मुझे इस अर्थ संकट से मुक्त कर दो.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement