Diwali 2020: दिवाली की रात करें ये महाउपाय, आर्थिक तंगी और कारोबार में घाटे से मुक्ति

दिवाली की रात को हर तरह के विशेष प्रयोग सफल होते हैं. खासतौर से धन संबंधी हर प्रयोग सफल होते ही हैं.

Advertisement
Diwali 2020: दिवाली की रात करें ये महाउपाय, आर्थिक तंगी और कारोबार में घाटे से मुक्ति Diwali 2020: दिवाली की रात करें ये महाउपाय, आर्थिक तंगी और कारोबार में घाटे से मुक्ति

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST
  • मध्य रात्रि को 12.01 से 02.15 बजे के बीच महाप्रयोग करें
  • इस दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें

कार्तिक कृष्ण अमावस्या की रात्रि को दीपावली (Diwali 2020) कहा जाता है. इसे महानिशा की रात्रि भी कहते हैं. इस रात्रि को हर तरह के विशेष प्रयोग सफल होते हैं. खासतौर से धन संबंधी हर प्रयोग सफल होते ही हैं. इस बार 14 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन कुछ महाप्रयोग करना बेहद शुभ माना गया है.

Advertisement

दिवाली की रात कैसे महाप्रयोग करें?
मध्य रात्रि को 12.01 से 02.15 बजे के बीच महाप्रयोग करें. इस दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें. एक मुख का बड़ा सा घी का दीपक जलाएं. पूर्व दिशा की और मुख करके पूजा की शुरुआत करें. मंत्र जाप के लिए स्फटिक या रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें.

इस दीपावली पर कैसे बरसेगा धन?
अगर बहुत कठोर परिश्रम करने पर भी बिलकुल धन नहीं आता है तो दीपावली के मध्य रात्रि को मां लक्ष्मी की पूजा करें. देवी को गुलाब का इत्र अर्पित करें. अगर गुलाब की माला चढ़ाएं तो और भी उत्तम होगा. इसके बाद "ॐ श्रीं श्रियै नमः " का 11 माला जाप करें. धन प्राप्ति की प्रार्थना करें. आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी.

धन की हमेशा कमी बनी रहती है?
दीपावली की मध्य रात्रि को मां लक्ष्मी के समक्ष बैठें. दो मुखी रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा और चांदी का सिक्का लें. देवी को ये वस्तुएं अर्पित करें. इसके बाद "ॐ ह्रीं नमः" का 11 माला जाप करें. सफेद कपड़े में रुद्राक्ष और चांदी का सिक्का रखकर धन के स्थान पर रख दें. धन भी खूब आएगा और बचत भी कर पाएंगे.

Advertisement

धन का उतार-चढ़ाव रहता है?
दीपावली की रात मां लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प और सफेद मिठाई अर्पित करें. श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें. प्रार्थना करें कि आपकी जिंदगी का उतार-चढ़ाव बंद हो. आपकी जिन्दगी से धन का उतार चढ़ाव दूर होगा.

कारोबार में घाटा है?
धन की प्राप्ति एक ही जगह पर रुक गई हो तो दीपावली की रात लक्ष्मी जी के सामने घी के दीपक जलाएं. एक चांदी का सिक्का भी अर्पित करें. फिर उन्हें उतने गुलाब के पुष्प चढ़ाएं, जितनी आपकी उम्र है. हर फूल के साथ  "ॐ हरिप्रियाय नमः" मंत्र का जाप करें. चांदी के सिक्के को अपने पर्स में रखें. धन की रुकावटें कम हो जाएंगी.

धन का बहुत ज्यादा कष्ट है?
रुद्राक्ष और स्फटिक की एक माला बनवाएं. इसमें 54 दाने रुद्राक्ष के और 54 स्फटिक के होने चाहिए. इस माला को दीपावली की रात को मां लक्ष्मी को अर्पित करें. इसके बाद इसी माला पर निम्न मंत्र का 11 माला जप करें. "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ " मंत्र का जाप करें. फि ये माला धारण कर लें.  आपकी दरिद्रता का नाश होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »