वृष
पेज आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए महत्वपूर्ण विषयों को गति देने और वित्तीय लक्ष्यों को साधने में सहयोगी है. विभिन्न कार्यों में सक्रियता बनाए रखेंगे. आर्थिक मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन रहेगा. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ाएंगे. सबसे मिलकर कार्य करने की भावना रहेगी. सहकारी कार्यों पर नियंत्रण में बढ़ाएंगे. नेतृत्व पर जोर रखेंगे. भेंट मुलाकात के मौके बनेंगे.
महत्वपूर्ण कार्योंं की सूची बनाएं. बड़े व्यवसाय से संबंधित कार्य सहजता से आगे बढ़ाएंगे. अनुपालन बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहेगा. समझौतों को गति मिलेगी. औद्योगिक मामले हित में रहेंगे. विविध प्रयास सहजता से आगे बढ़ेंगे. योजनाओं को जाहिर करने से बचेंगे. सूझबूझ सामंजस्य रखेंगे. जीवन में मजबूती बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: शारीरिक सक्रियता बढ़ेगी. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: वित्त प्रबंध बेहतर बना रहेगा. इच्छित सफलता से उत्साह बढ़ेगा. धन संपत्ति बढे़गी.
रिश्ते: घर वालों से नजदीकियां बढ़ेंगी. संपन्नता से जीवन जिएंगे. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. साथी मददगार रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा