वृष
थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक चर्चाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोगी है. उपलब्ध प्रस्तावों पर उचित विचार अवश्य करें. सीख और सलाह से राह आसान बनाएंगे. योजनाओं को गति देने में सफल रहेंगे. सभी से करीबी बनाकर रखेंगे. प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे. नीति-नियमों से कार्य करने की कोशिश जारी रखेंगे. उपलब्धियों पर फोकस रहेगा.
भावनात्मक दबाव में नहीं आएंगे. पूरी तैयारी और विवेक से अपना पक्ष रखेंगे. समान सोच वाले लोगों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा. ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे. भावनात्मक चर्चाएं आपके पक्ष में बनेंगी. मेलजोल बढ़ाने के अवसर बनेंगे. विभिन्न विषयों में समन्वय से कार्य करेंगे. निरंतरता और सक्रियता बनाए रखेंगे. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ेगी.
स्वास्थ्य:
खानपान में सुधार आएगा. सेहत अच्छी रहेगी. जीवन स्तर में निखार आएगा.
आर्थिक स्थिति:
कारोबारी लोगों से मुलाकात होगी. जिम्मेदार लोगों से तालमेल बनाकर चलेंगे. प्रबंधन में सफलता पाएंगे.
रिश्ते:
घर में पसंदीदा लोगों का आना होगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा