मीन
page of wands
आज का दिन आप के लिए सकारात्मक पक्ष को बल देने वाला है. अवसरों को भुनान के अवसर बनेंगे. महत्वपूर्ण चर्चा में सरलता से अपना पक्ष रख पाएंगे. योजनाओं को सभी से जाहिर करने से बचेंगे. आलस्य और ढिलाई न दिखाएं. समय पर कदम उठाने की कोशिश बनाए रखें. कार्यशैली में सुधार बनाए रखें. भेंटवार्ता और संवाद में प्रभाव बना रहेगा.
कारोबार सकारात्मक रहेगा. अपनों से किया वादा निभाएं. सहकार और समता पर बल बनाए रहेंगे. सूझबूझ और साहस दिखाएंगे. सभी से मेलजोल बढ़ाने का भाव रहेगा. कारोबारी एवं मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं. समकक्षों का साथ समर्थन बना रहेगा. विभिन्न मोर्चों पर जीत पाएंगे. करीबियों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे. आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा.
स्वास्थ्य: खानपान पर ध्यान देंगे. जीवन स्तर का संवार पर रहेगा. स्वास्थ्य और व्यक्तित्व बल पाएंगे.
आर्थिक स्थिति: उल्लेखनीय मामलों में दखल बनाए रखेंगे. सभी के हितों का ख्याल रहेगा. अवसरों को भुनाएं.
रिश्ते: घर में दोस्तों का आना होगा. सबको प्रसन्न बनाए रखेंगे. शुभ संदेश मिलेंगे. परिचितों की संख्या बढ़ेगी.
अरुणेश कुमार शर्मा