मेष: भेंटवार्ता और संवाद में धैर्य बनाए रखें. मन के मामलों में बड़प्पन दिखाएं. व्यक्तिगत चर्चा पर अधिक जोर रहेगा, लेकिन मित्रों से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें. भावनाओं पर अंकुश रखना आपके रिश्तों के लिए हितकर होगा.
वृष: आपका भावनात्मक पक्ष काफी बेहतर रहेगा. चर्चाओं में रुचि बढ़ेगी. करीबियों के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे और दाम्पत्य जीवन में प्रेम व विश्वास बना रहेगा. रिश्तों में गोपनीयता पर जोर देना शुभ रहेगा.
मिथुन: प्रेम संबंधों में सहजता दिखाएं. रिश्तों में सावधानी बरतें. करीबियों एवं मित्रों के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें और एक-दूसरे की मदद से आगे बढ़ें. मन की बात कहने के लिए सही अवसर का इंतजार करें और धैर्य रखें.
कर्क: प्रेम पक्ष काफी संवार पर रहेगा और आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. प्रियजनों से भेंट संभव है. निजी मामले व्यवस्थित रहेंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. आप भ्रमण या मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे.
सिंह: रिश्तों में आत्मविश्वास बनाए रखें. चर्चा-संवाद में विनम्रता लाएं. छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करना ही बेहतर है. करीबियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा .मेहमानों के सत्कार के अवसर मिलेंगे.
कन्या: प्रेम और स्नेह से संबंधों में मिठास बढ़ेगी. प्रियजनों के साथ खुशियां साझा करने का समय है. रिश्तों में शुभता बनी रहेगी. आपसी विश्वास बढ़ेगा. प्रेम प्रदर्शन में सहजता रहेगी.
तुला: अपनों से भरपूर समर्थन पाएंगे और रिश्ते निभाने में सहज रहेंगे. सभी के साथ सहयोग व सामंजस्य बना रहेगा. प्रियजनों से भेंट होगी और कुटुम्बियों के साथ करीबी बढ़ेगी.
वृश्चिक: निजी संबंधों में मिठास बढ़ेगी. रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा. प्रियजनों के साथ आकर्षण बना रहेगा. मित्र संबंध मजबूत होंगे. प्रेम व सामंजस्य में वृद्धि होगी. प्रिय से भेंट संभव है.
धनु: प्रेम संबंधों में अपनापन बनाए रखें. भावनात्मक मामलों में सहजता बरतें. मित्र संबंध मजबूत होंगे. अपनों के लिए समय निकाल पाएंगे. दिखावे से बचें . रिश्तों में सजगता बनाए रखें.
मकर: भावनात्मक प्रदर्शन में सहजता व मिठास बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. मन के रिश्ते मजबूत होंगे. प्रियजनों के साथ भ्रमण या मनोरंजन के योग हैं . स्मरणीय पल बनेंगे.
कुंभ: संबंधों में आपसी विश्वास बनाए रखें, जिससे भावनात्मक मजबूती बनी रहे. घर में हर्ष और आनंद का वातावरण रहेगा और अपनों के साथ खुशियां साझा करेंगे. साथीगण सहयोगी होंगे और सामंजस्य बना रहेगा.
मीन: प्रियजनों से भेंट-मुलाकात बढ़ेगी और व्यवहार में मधुरता आएगी. घर में अनुकूलता बनी रहेगी . भावनात्मक मामलों में बेहतर स्थिति रहेगी. प्रेम में सफलता मिलेगी. आप अपने दिल की बात कह पाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा