मेष राशि: परिवार में बना रहेगा हर्ष और आनंद, प्रियजन से होगी महत्वपूर्ण चर्चा
मेष राशि के जातकों के परिवार में आज हर्ष और आनंद पूरी तरह बढ़ा रहेगा. आप जीवन में सबसे बनाकर चलेंगे, जिससे आपके आपसी रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. परिवार के सभी लोग आपके सहयोगी रहेंगे. अपने कुल के लोगों से मेल-मुलाकात को बढ़ाएंगे. अपने मित्रजनों के संग सुख के खूबसूरत पलों को साझा करेंगे. सबके साथ बेहतर तालमेल रखेंगे और अपने प्रिय से जरूरी चर्चा होगी. आज घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. आपके द्वारा अपनों की खुशियां बढ़ाने की निरंतर कोशिश होगी.
वृष राशि: करीबियों से बांटेंगे सुखद सूचनाएं, प्रेम संबंधों में बनी रहेगी अच्छी सहजता
वृष राशि वाले जातक आज अपने करीबियों से सुखकर सूचनाएं बांटेगे. आपके मन में अन्य लोगों के लिए हमेशा बेहतर करने का सुंदर भाव बना रहेगा. आप अपने परिजनों की प्रसन्नता को लगातार बढ़ाएंगे. पूरे स्नेह और विश्वास के साथ घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखेंगे. आपका भावनात्मक संतुलन पहले से बढ़ेगा. आपके प्रेम संबंधों में अच्छी सहजता बनी रहेगी. करीबियों के साथ भ्रमण और मनोरंजन के सुंदर अवसर बनेंगे. आपस में परस्पर सहयोग रहेगा और अपनी बातचीत या संवाद में सहजता रखेंगे.
मिथुन राशि: अनुभवी व्यक्ति को साथ रखना होगा जरूरी, चर्चा वार्ता में उतावली करने से बचें
मिथुन राशि के जातक आज किसी अनुभवी व्यक्ति को अपने साथ रखेंगे. जीवन में उनकी जरूरी सीख और सलाह को हमेशा बनाए रहेेंगे. आपके आपसी रिश्तों में पूरी गंभीरता रहेगी. किसी भी महत्वपूर्ण चर्चा और वार्ता के दौरान अपनी उतावली दिखाने से पूरी तरह बचें. अपने लिए सही अवसर का इंतजार करें. अपने प्रिय मित्रों और विश्वस्तों की अनदेखी बिल्कुल न करें. किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं और अपना विवेक बढ़ाएं. हर्ष आनंद के पलों को साझा करेंगे और संबंधियों के साथ खुशियां बांटें.
कर्क राशि: आसपास के वातावरण का उठाएंगे भरपूर लाभ, संकोच दूर होने से बढ़ेगा संवाद
कर्क राशि के जातक आज अपने आसपास के वातावरण का भरपूर लाभ उठाएंगे. आपके आपसी रिश्तों में पूरी सहजता बनी रहेगी. आपके जीवन में प्रेम और स्नेह के मामले नया बल पाएंगे. अपने संबंधों में गरिमा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखेंगे. अपने स्वजनों के हितों को लगातार बढ़ाएंगे. आज आप अपनों को कोई सुखद सरप्राइज दे सकते हैं. अपने लोगों से सहज संवाद स्थापित करने में आपको बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका पुराना संकोच पूरी तरह दूर होगा.
सिंह राशि: प्रेम और स्नेह से मजबूत होंगे आपसी संबंध, निजी चर्चाओं में खुद आगे रहकर करेंगे पहल
सिंह राशि के जातक आज अपने प्रेम और स्नेह से सभी संबंधों को मजबूत बनाएंगे. अपनी निजी चर्चाओं में खुद आगे रहकर पहल बनाए रखेंगे. आपके करीबियों में आपस में अच्छा तालमेल रहेगा. आपके वाणी और व्यवहार से कार्यक्षेत्र या बाहर सभी लोग प्रभावित होंगे. आज घर पर अतिथि आ सकते हैं. अपने निजी संबंधों को हमेशा मजबूत बनाए रखेंगे. अपनी बात को पूरी जिम्मेदारी से सबके सामने रखेंगे. आपके रिश्तों में सुख रहेगा और प्रिय से भेंट के अवसर बनेंगे.
कन्या राशि: प्रियजन की इच्छा का करेंगे पूरा सम्मान, मित्रों के साथ बढ़ेगी घनिष्ठता
कन्या राशि के जातक आज अपने प्रियजन की इच्छा का पूरा सम्मान करेंगे. अपने अपनों की बात को हमेशा ध्यान से सुनेंगे. अपने मन की बात किसी के सामने कहने में पूरी विनम्रता दिखाएंगे. आपके निजी रिश्तों में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे आपके पारिवारिक संबंध काफी मजबूत होंगे. अपने मित्रजनों से आपकी घनिष्ठता लगातार बढ़ेगी. प्रेम और स्नेह के लिए किए जा रहे आपके प्रयास अच्छे से संवरेंगे, जिससे आपसी विश्वास को नया बल मिलेगा.
तुला राशि: निजी मामलों में दूसरों की इच्छा का रखें ध्यान, संपर्क और संवाद में बरतें सजगता
तुला राशि वाले जातक आज अपने प्रेम एवं स्नेह पर पूरा बल बनाए रखें. अपने निजी मामलों में हमेशा दूसरों की इच्छा का आदर और सम्मान करें. कार्यस्थल या बाहर अपनी सूझबूझ व सहकार पर विशेष जोर देंगे. जब भी समय मिले, पूरी फुर्सत लेकर लोगों से भेंट और मुलाकात करें. मन में हमेशा आदर-सत्कार का भाव रखें. इससे आपकी गरिमा और गोपनीयता बढ़ेगी. समता और सामंजस्यता पर पूरा जोर रखेंगे. आपके करीबी हमेशा आपके सहयोगी रहेंगे. संपर्क और संवाद के दौरान पूरी तरह सजग रहें.
वृश्चिक राशि: परिवार में सामंजस्यता बनाए रखेंगे जातक, मन के मामलों में दिखाना होगा धैर्य
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने परिवार में पर्याप्त समय देंगे. अपने सभी घरेलू रिश्तों में बेहतर सामंजस्यता रखेंगे. आपके प्रेम और स्नेह के मामलों में अच्छी सक्रियता आएगी. अपने रिश्तों को लेकर मन में पूरी सजगता बनी रहेगी. मन से जुड़े संवेदनशील मामलों में पूरा धैर्य दिखाएंगे. दूसरों की मदद करने की सुंदर भावना मन में बनी रहेगी. आपके परिवार में हर्ष और आनंद हर परिस्थिति में बढ़ा रहेगा, जिससे अपनों में सुख और सौख्य बढ़ेगा.
धनु राशि: अपनों को अनदेखा करने की भूल से बचें, व्यर्थ की बातों में न आएं जातक
धनु राशि के जातक आज अपने अपनों को अनदेखा करने की भूल बिल्कुल न करें. उन्हें अच्छी तरह सुनने और समझने का प्रयास लगातार बढ़ाएं. अपने सभी रिश्तों में पूरा धैर्य रखें. बाहर किसी की भी व्यर्थ की बातों में बिल्कुल नहीं आएं. अनजान लोगों से हमेशा उचित दूरी बनाकर रखेंगे. आज आपके करीबियों से आपकी सुखद भेंट होगी. अपने लोगों की खुशी के लिए हमेशा प्रयासरत रहें. जीवन में उचित अवसर का इंतजार बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों को बढ़ावा न दें.
मकर राशि: रिश्तों में बनी रहेगी सुंदर सकारात्मकता, विवेक और विनम्रता में होगी अच्छी बढ़ोतरी
मकर राशि वाले जातकों के रिश्तों में आज अच्छी सकारात्मकता रहेगी. अपने पुराने संबंधों को लगातार बढ़ावा देंगे. अपनों के साथ सुखद सूचनाएं साझा करेंगे. आपके प्रेम व मैत्री संबंधों को नया बल मिलेगा, जिससे आप अपने रिश्ते अच्छे से संवार पाएंगे. स्वभाव में बड़़प्पन बनाए रखेंगे, जिससे हर मोड़ पर सबका साथ पाएंगे. मन में किसी भी प्रकार की आशंकाओं में नहीं आएंगे. आपका विवेक और विनम्रता लगातार बढ़त पर रहेंगे, जिससे निजी संबंध मधुर रहेंगे. करीबियों संग भ्रमण पर जा सकते हैं.
कुंभ राशि: निजी संबंधों में बनाए रखना होगा धैर्य, उतावली में आकर न लें कोई निर्णय
कुंभ राशि के जातक आज अपने निजी संबंधों में पूरा धैर्य बनाए रखेंगे. पूरी सूझबूझ के साथ अपने परिजनों के समक्ष अपनी बात रखेंगे. घर में किसी भी प्रकार की भावनात्मक असहजता को न बढ़ने दें. जल्दबाजी या उतावली में आकर कोई भी निर्णय न लें. अपने घरवालों से हमेशा करीबी बनाकर रखें. किसी भी बात पर अतिउत्साह में न आएं. इस समय आपको अपने मित्रों की मदद मिलेगी और परिजनों का पूरा सहयोग रहेगा. अपने पारिवारिक रिश्तों पर विशेष ध्यान दें और परिजनों संग सुख संवाद बढ़ाएं.
मीन राशि: सुखकर बनी रहेंगी सभी भावनात्मक चर्चाएं, पारिवारिक संबंधों में बढ़ेगी अच्छी मिठास
मीन राशि के जातकों के लिए आज सभी भावनात्मक चर्चाएं पूरी तरह सुखकर बनी रहेंगी. आपके आपसी संबंधों में अच्छी सहजता रहेगी. सबके साथ आपकी भेंट और संवाद पूरी तरह सकारात्मक बना रहेगा. अपने संबंधियों से अपनी भेंट को और बढ़ाएंगे. हर परिस्थिति में अपने मित्रों का पूरा सहयोग पाएंगे. मन से जुड़े विषयों को लेकर मन में अच्छा उत्साह रहेगा. अपने सभी रिश्तों को बखूबी निभाएंगे, जिससे आपके पारिवारिक संबंधों में अच्छी मिठास बढ़ेगी. अपने मन की बात बेहद सहजता से दूसरों के सामने रख पाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा