Aaj ka Love Rashifal 1 August 2026: मीन राशि वाले सहजता बनाए रखें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Love Rashifal 1 August 2026 (लव राशिफल): किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचें.अपने साथी की बातों और भावनाओं का पूरा सम्मान करें.परिवार के लोगों की सुनें.रिश्तों को सहज बनाए रखें.

Advertisement
love horoscope love horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:46 AM IST

मेष राशि (Aries) - 
प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत ही शानदार रहने वाला है.आप अपने रिश्तों को बढ़ावा देंगे. आपसी संबंधों में गजब की सहजता बढ़ेगी.प्रेम और स्नेह के मामले आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा अच्छे साबित होंगे.इस दौरान अपने पार्टनर के साथ धैर्य का प्रदर्शन करें.  भावनात्मक मामलों में संतुलन बनाए रखें.आपके करीबियों के बीच आपका आदर और विश्वास बढ़ेगा, जिससे सभी प्रसन्न रहेंगे. 

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus) - 
भावनात्मक बातचीत के लिहाज से आपका दिन बेहद असरदार रहेगा.आप अपने प्रेम और स्नेह का इजहार बहुत बेहतर तरीके से कर पाएंगे, जिससे प्रियजनों के साथ महत्वपूर्ण और खूबसूरत निर्णय लेने का मौका मिलेगा.परिवार के लोगों से भेंट होगी. अपनों का पूरा सहयोग मिलने से घर में खुशियां बढ़ेंगी.रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी .  आप सबसे मिलकर आगे बढ़ेंगे. 

मिथुन राशि (Gemini) - 
करीबियों और दोस्तों के साथ आपसी सहकार और तालमेल बहुत अच्छा रहेगा.अपनी सूझबूझ के जरिए आप अपना पक्ष बहुत अच्छे से रख पाएंगे.प्रियजनों के साथ सुखद पलों को बांटने और अच्छी बातें साझा करने का अवसर मिलेगा.आपके संबंधों में चल रहा सुधार और मजबूत होगा.आप अपनी जरूरी बातें आत्मविश्वास के साथ कह पाएंगे, जिससे प्रेम पक्ष पूरी तरह संवर जाएगा.

कर्क राशि (Cancer) -

प्रेम संबंधों के मामले में स्थिति पहले जैसी सामान्य बनी रहेगी.बातचीत करते समय विवेक और विनम्रता का पूरा परिचय दें .  किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचें.अपने साथी की बातों और भावनाओं का पूरा सम्मान करें.परिवार के लोगों की सुनें. उनके साथ किसी भी तरह के तनाव या मनमुटाव को बढ़ावा न दें, रिश्तों को सहज बनाए रखें.

Advertisement

सिंह राशि (Leo) - 
घर-परिवार में प्रेम, अपनापन और अटूट विश्वास हमेशा की तरह बना रहेगा.आप अपने निजी रिश्तों और मामलों में थोड़ा अधिक समय देंगे.सहकार और सफलता का यह माहौल आपको अंदर से काफी उत्साहित रखेगा.मित्रों और करीबियों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी.आप अपनी खुशियों को अपनों के साथ खुलकर साझा करेंगे. मन के मामले पूरी तरह स्पष्ट रहेंगे. 

कन्या राशि (Virgo) - 

अपनों की बातों और भावनाओं का पूरा आदर करें, रिश्तों को किसी भी स्थिति में अनदेखा न करें.अपनी गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए स्वजनों के साथ कुछ यादगार और अच्छे पल बिताएं.व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी है.आपसी सहयोग से ही जीवन में सुख बढ़ेगा. आप अपनों का साथ व समर्थन प्राप्त करेंगे.

तुला राशि (Libra) - 
प्रेम संबंधों के मामले में आपको लगातार सफलता मिलती दिखाई दे रही है.घर के बड़ों की आज्ञा का पालन करें, इससे आपके रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे.मित्रों के साथ आपकी मित्रता और मजबूत होगी तथा प्रियजनों से मिलने के बेहतरीन अवसर बनेंगे.साथी और सहकर्मी आपके प्रति पूरी तरह सहयोगी रहेंगे.व्यक्तिगत संबंधों में स्पष्टता और मधुरता बनाए रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio) - 
मन के मामलों में आपको काफी विवेक से काम लेना होगा.अपने स्वजनों और करीबियों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार बढ़ाएं और मेल-मुलाकात में पूरी सहजता रखें.भावनात्मक रिश्तों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दें, लेकिन किसी भी तरह के भावावेश से बचें.किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है.विनम्रता और आपसी सामंजस्य से ही रिश्ते संवरेंगे. 

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius) - 
परिवार और भाइयों के साथ आपके संबंध और अधिक करीबी होंगे.घर में किसी अपने का आगमन हो सकता है, ऐसे में अतिथियों का पूरा सम्मान करें.अपनों की बातों को ध्यान से सुनें और समझें.प्रेम और विश्वास इस दौरान और मजबूत होंगे.मन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे और करीबियों के साथ बिताया गया समय आपके रिश्तों में मिठास भर देगा।

मकर राशि (Capricorn) - 
रिश्तों और स्वागत-सत्कार के मामलों में आपके प्रयास रंग लाएंगे.परिवार के अंदर किसी उत्सव या आनंद का माहौल बना रहेगा.आपकी बातचीत और व्यवहार से प्रियजन बहुत प्रसन्न रहेंगे.प्रेम संबंध आपके पक्ष में मजबूती से आगे बढ़ेंगे.भ्रमण, मनोरंजन और अपनों के साथ घूमने-फिर के अवसर मिलेंगे, जिससे आपके निजी मामले और बेहतर होंगे. 

कुंभ राशि (Aquarius) - 
आप अपने दिल की खुशियां लोगों और करीबियों के साथ खुलकर बांटेंगे.घर-परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा, तथा पुराने मित्रों से मुलाकात होने के योग हैं.युवाओं को प्रेम और करियर से जुड़े आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.आपके प्रेम संबंध बहुत मधुर बने रहेंगे और आपकी वाणी व व्यवहार का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक पड़ेगा. 

मीन राशि (Pisces) - 
प्रेम के मामलों में आपको बहुत ही सजग और सतर्क रहने की जरूरत है.मन के विषयों में खुद से कोई बड़ी पहल करने से बचें और अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें.संवाद और संपर्क में पूरी सहजता बनाए रखें.अपनों की खुशी के लिए आपको कुछ खास प्रयास करने पड़ सकते हैं.अपने प्रिय की बातों को ध्यान से सुनें, इससे आपके रिश्ते मधुर और सुरक्षित रहेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »