पारिवारिक चर्चा में धैर्य बनाए रहें. बड़ों का सम्मान करें. कार्य व्यापार में प्रबंधन संवार पाएगा. जरूरी तथ्यों पर ध्यान देंगे. प्रेम संबंधों में सहजता रहेगी. बड़ों की बात ध्यान से सुनें. अतिउत्साह में नहीं आएं. लाभ प्रतिशत संवार पर रहेगा. निजी गतिविधियों में रुचि रहेगी. जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे. तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. पैतृक पक्ष सहयोगी होगा. सहजता बनाए रहें. चहुंओर अपेक्षित परिणाम बनेंगे. अपनों से मन की बात कहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार में सफल होंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में सुधार आएगा. कामकाज अच्छा रहेगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. स्मार्टनेस बनाए रहेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार होगा.
धन संपत्ति- आर्थिक चर्चाओं में सजग रहें. भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे. भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है. घर में सुविधाएं बढ़ेंगी. लेनदेन में अनुशासन रखें. बड़प्पन की सोच बढ़ाएं.
प्रेम मैत्री- अपनों की बातों पर ध्यान दें. अतिसंवेदनशीलता न दिखाएं. रिश्तों में सहजता से आगे बढ़ें. संबंधियों को समय देंगे. जरूरी बातें कहने में पहल रखेंगे. रिश्तों में विश्वास बनाए रखेंगे. मित्रों से भेंट होगी. जिद छोड़ें. घर से करीबी बढे़गी. सकारात्मक विषयों पर फोकस बढ़ाएं.
स्वास्थ्य मनोबल- गोपनीयता बढ़ेगी. स्वयं फोकस रहेगा. स्वास्थ्य सुधरेगा. जांच नियमित बनाए रखें. बहस विवाद की स्थिति टालें. मनोबल बढ़ाए रहें.
आज का उपाय: आदिशक्ति के मातृ स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा वंदना करें. आस्था और सात्विकता बढ़ाएं. पीला दान व प्रयोग करें. अहं से बचें.
शुभ अंक : 1, 3 और 9
शुभ रंग : गेरुआ
अरुणेश कुमार शर्मा