मेष - आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचने पर जोर रखें. लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी बरतें. नीति नियम और निरंतरता बनाए रखें. धर्मकार्यों में रुचि रहेगी. विभिन्न कार्यों में सजगता बढ़ाएंगे. घर में सामंजस्य रहेगा. उधारी से बचें. बजट के अनुरूप योजनाएं बनाएं. लेनदेन पर अंकुश बढ़ाए रखें. विदेश के मामले गति लेंगे. अनुशासन पर ध्यान दें. खर्च और निवेश का प्रतिशत बढ़ा रहेगा. कारोबारी सहज गति से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरता से काम लें. रिश्तों में विनम्रता रखें.
शुभ रंग: चमकीला लाल
शुभ अंक: 3, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. व्यर्थ बातों से बचें.
------
वृष - कार्य व्यापार को तेजगति से आगे बढ़ाएंगे. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे. कारोबार के विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सूझबूझ से काम लेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होगी. आवश्यक कार्यों को तेजी दिखाएंगे. योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. शुभता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. सूझबूझ से लाभ का स्तर संवारेंगे. सक्रियता और समन्वय से काम लेंगे. सबके साथ बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. स्वयं के हितों के संरक्षण में आगे रहेंगे. आर्थिक कार्यों में सकारात्मकता बढ़ेगी.
शुभ रंग: कांसे के समान
शुभ अंक: 6, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. सक्रियता बनाए रखें.
------
मिथुन - पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. अधिकारियों से चर्चा संवाद के अवसर बनेंगे. कार्ययोजनाएं संवरेंगी. लंबित लक्ष्य प्राप्त होंगे. आर्थिक एवं वाणिज्य मामलों में सक्रियता आएगी. पैतृक मामलों में संवार बनी रहेगी. सफलताओं उत्साहित रहेंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. लाभ और सम्मान को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नियमितता बनाए रखेंगे. कार्य व्यवसाय में पहल बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़ेगा.
शुभ रंग: बादामी
शुभ अंक: 5, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. सहकारिता बढ़ाएं.
-------------
कर्क - लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे. विभिन्न कार्यों में तेजी दिखाएंगे. धर्म और आस्था बल पाएंग. अनुभवियों की सीख सलाह बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. सबसे मेलजोल रखेंगे. आस्था अध्यात्म बढ़त पर रहेगा. संचार तंत्र मजबूत रहेगा. चर्चा में स्पष्टता बढ़ाएंगे. लंबित विषय पक्ष में हल होंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. पेशेवर विषयों में प्रभाव व आकर्षण बढ़ाने में सफल होंगे. शंका मुक्त रहेंगे. पर जोर रहेगा. भाग्य की मदद बनी रहेगी.
शुभ रंग: गुलाबी लाल
शुभ अंक: 2, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. देवस्थल जाएं.
---
सिंह - समय साधारण प्रभाव का बना हुआ है. कामकाज में धैर्य रखें. निरंतरता व अनुशासन बढ़ाएं. वादे पूरे करें. सेहत को अनदेखा न करें. लेनदेन में लापरवाही से बचें. लिखापढ़ी में चूक न करें. वाणी व्यवहार में सजगता बढ़ाएं. कार्यव्यवस्था में विश्वास रखें. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. परिजनों से बना़कर चलें. संवाद वार्ता में गंभीरता दिखाएं. सहनशीलता बनाए रहें. लेनदेन में सजगता बढ़ाएंगे. रहन सहन प्रभावी रहेगा. मितभाषी बने रहें. जिद त्यागें.
शुभ रंग: चुनरी लाल
शुभ अंक: 1, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. अनजान से दूर रहें.
-----------
कन्या - व्यावसायिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. टीम के साथ काम करने में अधिक रुचि रखेंगे. करीबियों से संबंध मजबूत होंगे. सबका सहयोग और विश्वास बनाए रखेंगे. साझा मामलों में दखल बढ़ा रहेगा. दाम्पत्य जीवन में शुभता बढ़ेगी. सोच में बड़प्पन बनाए रखें. कार्य विस्तार के अवसर भुनाएं. सहयोग का भाव बना रहेगा. नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा. विविध मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. कामकाजी परिस्थितियांे में संतुलन बढ़ाएंगे. सूझबूझ व सहकारिता से आगे बढ़ेंगे.
शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 5, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. मदद की भावना रखें.
-----
तुला - व्यक्तिगत मामलों में विशेषकर स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बनाए रखें. कार्यव्यवस्था सुचारू रखने पर जोर देंगे. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. कार्य व्यापार में उधार के लेनदेने में न आएं. सूझबूझ से कामकाज में निरंतरता रखें. चर्चा संवाद में स्पष्टता बढ़ाएं. अनुबंधों का पालन क. सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे. स्मार्ट वर्किंग की नीति रखें. कर्मठता बनी रहेगी. आय-व्यय ऊंचा बना रहेगा. व्यक्तिगत निवेश पर जोर रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्य लंबित रखने से बचें.
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 6, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. मिष्ठान्न बांटें. स्पष्टता रखें.
---
वृश्चिक - मित्रों के साथ मिलकर रचनात्मक प्रयास बढ़ाएंगे. मानसिक संबंधों में मिठास बढ़ेगी. चहुंओर शुभता बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. कार्यगति उम्मीद से बेहतर रहेगी. समय का प्रबंधन रखेंगे. योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. निजी संबंधों में सुधार होगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर प्रभावी रहेंगे. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे. कामकाज बेहतर बना रहेगा.
शुभ रंग: चमकदार लाल
शुभ अंक: 3, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. मिष्ठान्न बांटें. मेलजोल बढ़ाए रखें.
--------
धनु - घर में समय देने का भाव बढ़ेगी. पारिवारिक मामले सामान्य रहेंगे. निजी संबंधों में सहजता रहेगी. सूझबूझ और सानिध्य का लाभ उठाएंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. प्रबंधकीय मामलों में उत्साह रहेगा. सहज सक्रियता बनाए रखेंगे. व्यवस्था को मजबूत रखें. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस हो़गा. जरूरी बात साझा कर सकते हैं. सबके प्रति स्नेह का भाव रखेंगे. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. परिजनों में मतभेद बढ़ने की आशंका है.
शुभ रंग: ऐप्पल रेड
शुभ अंक: 3, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. पूर्वाग्रह से बचें.
--
मकर - सामाजिक चर्चाओं को गति मिलेगी. कारोबार को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण जनों से मेलजोर बनाए रखेंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. वाणिज्यिक विषयों को गति देंगे. सहकारिता में रुचि दिखाएंगे. रक्त संबंधियों से सहजता बढ़ेगी. करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्चशैक्षिक के प्रयास फलेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी. साथी उत्साहित बने रहेंगे. भेंट संवाद में सफल रहेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. भाईचारे पर जोर रखेंगे.
शुभ रंग: गेंहुंआ
शुभ अंक: 7, 8 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. संवाद संवारें.
----------
कुंभ - घर में आनंद के क्षण बनेंगे. इच्छित वातावरण में अपनों के संग सुख बांटेंगे. खुशियों को बढ़ावा मिलेगा. अतिथि आगमन होगा. परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे. परस्पर सहयोग को बल मिलेगा. व्यर्थ की बातों से बचें. प्रबंधन प्रशासन बढ़ाएंगे. जीवन सुखद बना रहेगा. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. रुटीन को बेहतर रखेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. विनम्रता रहेगी. साहस सामंजस्य बनाए रखेंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. सहकारिता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. सफलता प्रतिशत बढ़ेगा.
शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 7, 8 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. आदर सत्कार बनाए रखें.
---
मीन - रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा. आधुनिक कार्यों में उत्साह रखेंगे. व्यावसायिक गतिविधियों पर फोकस होगा. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. पद प्रतिष्ठा और साख में वृद्धि होगी. लोकप्रियता बढ़ी रहेगी. साख सम्मान बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा. साझा व्यापार में सफल होंगे. विभिन्न प्रयासों में तेजी आएगी. सभी क्षेत्रों में कला कौशल को बल मिलेगा. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 3, 7 और 9
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. नवाचार बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा