Kal Ka Rashifal 4 August 2026: वृषभ राशि वालों की आय में होगी बढ़ोतरी, जानें अन्य सभी राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 4 August 2026: नियम पालन बनाए रखें और प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएं. आपकी नेतृत्व क्षमता संवरेगी और कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे.

Advertisement
कल का राशिफल (Photo: ITG) कल का राशिफल (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

मेष राशि: जिम्मेदारियों को निभाने में न दिखाएं लापरवाही, वाणी और व्यवहार में रखें स्पष्टता
मेष राशि के जातकों के लिए समय साधारण बना हुआ है. न्यायिक मामले उभर सकते हैं, इसलिए वाणिज्यिक कार्यों में लापरवाही न बरतें. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाएं और लेनदेन में स्पष्टता लाएं.

निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही न दिखाएं. कामकाज सामान्य रहेगा और दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 1, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): लाल

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. उतावली न दिखाएं.

वृष राशि: आर्थिक मामलों में साहस से लें काम, बढ़ेगी नेतृत्व क्षमता
वृष राशि के जातक आर्थिक मामलों में साहस से काम लेंगे. पहल और पराक्रम बढ़ेगा, जिससे पेशेवर मामलों में लाभ संवरेगा. करियर और कारोबार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा.

आय के नए स्रोत सृजित होंगे. नियम पालन बनाए रखें और प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएं. आपकी नेतृत्व क्षमता संवरेगी और कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): शहद समान

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. फोकस बढ़ाएं.

Advertisement

मिथुन राशि: उद्योग व्यापार में मिलेंगे वांछित परिणाम, बढ़ेगा करियर कारोबार में प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों को उद्योग व व्यापार में वांछित परिणाम मिलेंगे. आर्थिक लाभ पर फोकस रहेगा और पेशेवरों के लिए नए अवसर बनेंगे. अनुभवी लोगों की बातें अनदेखी न करें.

आपकी प्रबंधकीय क्षमता बढ़ेगी. कार्ययोजनाओं को धैर्य से आगे बढ़ाएं. पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेंगे और करियर व कारोबार में प्रभाव बना रहेगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 5 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): पीच कलर

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. मदद बनाए रखें.

कर्क राशि: भाग्य के मामलों में दिखाएं उत्साह, मित्रों का मिलेगा भरपूर साथ
कर्क राशि के जातकों के लिए अपेक्षित सफलता की स्थिति बनी रहेगी. भाग्य के मामलों में उत्साह दिखाएंगे और धैर्य व अनुशासन से आगे बढ़ेंगे.

धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा दें. आस्था और विश्वास से अपनी दिनचर्या बेहतर बनाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में मित्रों का साथ मिलेगा और उच्च शिक्षा पर ध्यान दें.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 4 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. तीर्थ जाएं.

Advertisement

सिंह राशि: सेहत पर रखें विशेष ध्यान, महत्वपूर्ण कार्यों में दिखाएं धैर्य
सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य संबंधी बातों को नजरअंदाज न करें. क्षमता से अधिक भार उठाने से बचें और खानपान के प्रति सजग रहें.

जिम्मेदारों की सीख और सलाह पर ध्यान दें. परिजनों की सूझबूझ का सम्मान करें. आकस्मिकता बनी रह सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य दिखाएं.

शुभ अंक (Lucky Number): 1, 4, 7 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गेरुआ

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. असहाय की मदद करें.

कन्या राशि: साझा कारोबार में होगी बढ़त, दाम्पत्य जीवन बनेगा खुशहाल
कन्या राशि के जातक टीम के प्रयासों को गति देंगे. उद्योग व व्यापार में प्रभावी प्रदर्शन बनाए रखेंगे. साझा कारोबार बढ़त पर रहेगा.

कामकाज में संबंधों का विश्वास बढ़ेगा और रिश्तों में घनिष्ठता आएगी. जीवन में स्थिरता बढ़ेगी और दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. खानपान का ध्यान रखें.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 5 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): खाकी

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. जिम्मेदारी निभाएं.

Advertisement

तुला राशि: व्यर्थ के वादों से बचें, मेहनत और लगन से साधें अपना लक्ष्य
तुला राशि के जातक कामकाज में सावधानी से आगे बढ़ेंगे. व्यर्थ के वादों और प्रलोभनों में आने से बचें. सेवा क्षेत्र में फोकस बढ़ाएं.

मेहनत व लगन से अपना लक्ष्य साधें. अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. समकक्षों का भरोसा जीतें और अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करें.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): कांसे के समान

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. क्षमा भाव बनाए रखें.

वृश्चिक राशि: मित्रों के साथ यात्रा के बनेंगे योग, कला कौशल में आएगा सुधार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मित्रों के साथ यात्रा के अवसर बनेंगे. परिचितों के साथ वक्त बिताएंगे. व्यावसायिक परिस्थितियां प्रभावी बनी रहेंगी.

कला व कौशल में सुधार आएगा. प्रेम संबंधों में सफल होंगे और स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर-परिवार में सुख और सहजता बढ़ेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 1, 7 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गहरा लाल

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. सहकार बनाए रखें.

Advertisement

धनु राशि: जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय, विनम्रता और विवेक से लें काम
धनु राशि के जातकों को अपनों से बनाकर चलने की जरूरत है. छोटी बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें.

करियर व व्यापार में धैर्य से काम लें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. बड़ों का सानिध्य पाएंगे और निजी मामलों में विनम्रता व विवेक से काम लेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 7 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): केशरिया

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. आवेश में न आएं.

मकर राशि: सामाजिक चर्चाओं में बनी रहेगी पहल, बढ़ेगा आत्मविश्वास
मकर राशि के जातक सामाजिक चर्चाओं में पहल बनाए रखेंगे. पेशेवर विषयों में तेजी लाएंगे और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा.

कार्ययोजनाएं आकार लेंगी. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे. वाणिज्यिक प्रबंधन को बल मिलेगा और जिम्मेदारों से भेंट होगी. सुख-सुविधाओं पर जोर रहेगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गहरा भूरा

कल का उपाय (aajकलke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. साहस बढ़ाएं.

कुंभ राशि: घर में बना रहेगा सुख का वातावरण, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी
कुंभ राशि के जातकों के घर में सुख का वातावरण रहेगा. परिजनों से सुखद संवाद बढ़ेगा और रिश्तों में नजदीकी आएगी.

Advertisement

लक्ष्य पर फोकस रखेंगे और परस्पर सहयोग बना रहेगा. ठगी का शिकार होने से बचें. खानपान में भव्यता लाएंगे और अपने वचनों को निभाएंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): गुड़ के समान

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. सहयोग बढ़ाएं.

मीन राशि: बड़प्पन की भावना से आगे बढ़ें, संबंधों में बनी रहेगी मजबूती
मीन राशि के जातकों के लिए चारों ओर बेहतर वातावरण बना रहेगा. रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सूझबूझ से सभी को प्रभावित करेंगे.

संबंधों में मजबूती बनी रहेगी. लंबित कार्यों में तेजी आएगी और कार्ययोजनाएं बढ़त पर रहेंगी. करियर व व्यापार में साहस से काम लेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): स्वर्णिम

कल का उपाय (aaj ke upay): भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त संकटमोचक हनुमान जी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. आस्था बढ़ाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »