Kal Ka Rashifal 31 July 2026: सावन के दूसरे दिन तुला राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, जानें सभी राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 31 July 2026: स्पर्धा व प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी और करियर-व्यवसाय पर फोकस रहेगा. प्रियजनों और मित्रों के साथ सुखद भेंटवार्ता होगी, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.

Advertisement
कल का राशिफल (Photo: ITG) कल का राशिफल (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

मेष राशि: योजनाओं को आगे बढ़ाने में होंगे सफल, आर्थिक लाभ रहेगा बेहतर
मेष राशि के जातक अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफल होंगे. शासन-प्रशासन से जुड़े कार्य आपके पक्ष में बनेंगे और पेशेवर प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार आएगा.

आपकी व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी और आर्थिक लाभ अपेक्षा से बेहतर बना रहेगा. सलाहकारों से परामर्श बनाकर काम करेंगे तो औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी.

Advertisement

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): चुनरी लाल

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. लाल चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

वृष राशि: बढ़ेगी व्यावसायिक अनुकूलता, पद-प्रतिष्ठा को मिलेगा बड़ा बल
वृष राशि के जातकों की व्यावसायिक अनुकूलता में बढ़ोतरी होगी. शासन-सत्ता से जुड़े सकारात्मक परिणामों से मन उत्साहित रहेगा और कार्यों में तेजी आएगी.

आपको पद-प्रतिष्ठा का बल मिलेगा तथा पदोन्नति के योग बन रहे हैं. करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और पैतृक विषयों में तेजी आने से लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): सिल्वर

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

Advertisement

मिथुन राशि: भाग्य के प्रभाव से मिलेंगे इच्छित प्रस्ताव, बढ़ेगी आय की स्थिति
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य के प्रभाव से मनचाहे प्रस्ताव मिलेंगे. करियर और कारोबार में उपलब्धियों का ग्राफ बढ़ेगा तथा आय की स्थिति काफी मजबूत रहेगी.

व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण पर ध्यान देने से कार्यकुशलता बढ़ेगी. आप अपनी विनम्रता और समझदारी से सभी को प्रभावित करेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4, 5 और 6

शुभ रंग (Lucky Color): फिरोजी

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

कर्क राशि: महत्वपूर्ण निर्णयों में न दिखाएं जल्दबाजी, सेहत पर दें विशेष ध्यान
कर्क राशि के जातक अपने सामान्य प्रयासों को सहजता से आगे बढ़ाएंगे. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं और सेहत से जुड़ी अनदेखी बिल्कुल न करें.

करियर-कारोबार में जोखिम उठाने से बचें और कामकाजी सावधानियों का पालन करें. बातचीत के दौरान सीमित संवाद पर जोर दें, जिससे किसी भी तरह की उलझन से बचा जा सके.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, 4 और 6

शुभ रंग (Lucky Color): पर्ल पिंक

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

Advertisement

सिंह राशि: व्यापार में मिलेगी इच्छित सफलता, दाम्पत्य जीवन रहेगा खुशहाल
सिंह राशि के जातक भावनात्मक चर्चाओं में सहज रहेंगे और निजी संबंधों को मजबूत बनाएंगे. व्यापारिक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. मित्रों और अपनों के सहयोग से साहस बढ़ेगा. साझीदारी के कामों में तेजी आएगी और आप सभी लक्ष्यों को समय से पूरा कर पाएंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 1, 3, 4 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): मरून

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

कन्या राशि: कामकाज में बनी रहेगी सहजता, लोभ और प्रलोभन से बचें
कन्या राशि के जातकों के कामकाज में सहजता रहेगी. दैनिक दिनचर्या और रूटीन प्रयासों पर अधिक फोकस रहेगा, हालांकि लोभ-प्रलोभन वाली स्थितियों से पूरी तरह बचें.

पेशेवर कार्यों में पूरी स्पष्टता बनाकर रखें और बाहरी लोगों पर तुरंत भरोसा न करें. सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन शानदार रहेगा, बस अपनी सेहत का ध्यान रखें.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4, 5 और 6

शुभ रंग (Lucky Color): समुद्री

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

Advertisement

तुला राशि: करीबियों के संग बिताएंगे सुखद पल, आर्थिक मामलों में बढ़ेगा फोकस
तुला राशि के जातक करीबियों के साथ समय बिताने और भ्रमण-मनोरंजन के मौकों का आनंद लेंगे. कार्यक्षेत्र में विवेक और अनुभव से अपनी अलग जगह बनाएंगे.

स्पर्धा व प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी और करियर-व्यवसाय पर फोकस रहेगा. प्रियजनों और मित्रों के साथ सुखद भेंटवार्ता होगी, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): सिल्वर

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

वृश्चिक राशि: घर-परिवार से बढ़ेगी आत्मीयता, बातचीत में बनाए रखें धैर्य
वृश्चिक राशि के जातकों का ध्यान घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ाने पर रहेगा. निजी यात्राएं बढ़ सकती हैं, इसलिए रूटीन कार्यों पर अपना प्रबंधन बनाए रखें.

वरिष्ठों का आदर-सम्मान करें और किसी भी प्रतिक्रिया में धैर्य से काम लें. दूसरों के दबाव में आने या संकीर्ण सोच से बचें, अपनों का साथ आपको मजबूती देगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): लाल

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी, पुष्प और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

Advertisement

धनु राशि: मेलजोल और संपर्क का बढ़ेगा दायरा, भाईचारे को मिलेगी मजबूती
धनु राशि के जातक लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. संपर्क का दायरा बड़ा होगा और भाईचारे तथा सहयोग पर बल रहेगा.

सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा तथा बंधु-बांधवों से नजदीकियां बढ़ेंगी. जिम्मेदार लोगों से सलाह लेकर सभी क्षेत्रों में आप बेहद प्रभावी प्रदर्शन बनाए रखेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): स्वर्णिम

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. लाल चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

मकर राशि: घर में बढ़ेगा सुख-आनंद का संचार, व्यक्तिगत प्रदर्शन में आएगा सुधार
मकर राशि के जातकों के घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा. अपनों के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा और आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा.

पारंपरिक कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा और कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है. जीवनस्तर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और मेहमानों का आगमन हो सकता है.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): गहरा भूरा

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

Advertisement

कुंभ राशि: नए अंदाज से सभी को करेंगे प्रभावित, वित्तीय लाभ रहेगा मजबूत
कुंभ राशि के जातकों का नया अंदाज हर किसी को प्रभावित करेगा. आपकी रचनात्मकता और नवीन प्रयासों को गति मिलेगी, जिससे महत्वपूर्ण लंबित काम बन जाएंगे.

वित्तीय लाभ बेहतर बना रहेगा और आपको कई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से बड़ी सफलताएं हासिल होंगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): स्फटिक समान

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

मीन राशि: बजट की न करें अनदेखी, विरोधियों से बरतें थोड़ी सतर्कता
मीन राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है, इसलिए निवेश करते समय अपने बजट का पूरा ख्याल रखें. सूझबूझ और नीति से काम लें.

कारोबारी पक्ष मिश्रित रहेगा. प्रशासनिक व न्यायिक मामलों में लापरवाही से बचें. दूर-देश के प्रयासों में तेजी आएगी और स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): वासंती

कल का उपाय (kal ke upay): देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »