मिथुन
क्वीन ऑफ कप्स
आज का दिन आपके लिए सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने वाला रहेगा. प्रभावशाली व्यक्तित्व और ऊर्जा से सभी को साथ लेकर चलेंगे. करीबियों का सहयोग मिलेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. तात्कालिक मामलों में सफलता मिलेगी. सक्रियता और लगन से कार्य पूरे करेंगे. वित्तीय कार्यों में गति आएगी.
नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें. कारोबार के मामले व्यवस्थित रहेंगे. अनुभव, सीख और सलाह का लाभ मिलेगा. आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे. लंबित कार्यों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. समय-सीमा और प्रबंधन का पूरा ध्यान रखेंगे. व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएंगे. परिवार के लोग भरोसेमंद साबित होंगे. धैर्य और धर्म के साथ आगे बढ़ेंगे. लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान पर ध्यान देंगे. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. सेहत अच्छी बनी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: कामकाजी प्रतिभा बढ़ेगी. विरोधी पीछे हटेंगे. व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे.
रिश्ते: निजी संबंधों में स्पष्टता बढ़ेगी. मेल-मुलाकात में सहज रहेंगे. परिवार में सुख और सौहार्द बना रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा