मिथुन
फोर ऑफ वांड्स
आप का दिन आप के लिए अधिकारों के संरक्षण के प्रयास बनाए रखने वाला है. आत्मविश्वास से अपने कार्योंं को आगे बढ़ाएं. साथी सहयोगी बने रहेंगे. अवसरों को पक्ष में बनाए रखेंगे. हर क्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम पाएंगे. कारोबारी यात्रा की संभावना बनी हुई है. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. घर में समय देने की सोच बनाए रखेंगे. साहस दिखाएंगे.
लोभ व प्रलोभन भरे प्रस्तावों से बचाव रखें. करीबियों का साथ समर्थन बनाए रखें. रिश्तों को मधुर बनाएं. वाणी व्यवहार प्रभावपूर्ण रहेगा. अपनों के लिए मदद बनाए रखें. धनलाभ बढ़त पर रहेगा. संपत्ति से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगेे. कीमती वस्तु या भेंट की प्राप्त हो सकती है. नवीन कार्यों की रूपरेखा बनेगी. उचित प्रस्ताव मिलेंगे.
स्वास्थ्य: जीवनशैली को प्रभावी बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य पर जोर होगा. शारीरिक अवरोध दूर होंगे.
आर्थिक स्थिति: पूंजी में वृद्धि होगी. लेनदेन में असरदार बने रहेंगे. धन संचय में सहजता बनाए रखेंगे.
रिश्ते: घर वाले सहयोग व मदद देने को तत्पर रहेंगे. अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. सजावट पर ध्यान देंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा