मेष - कामकाज आज उम्दा बना रहेगा. अपनी सूझबूझ से आप कार्य करेंगे, जिससे पेशेवर विस्तार को बढ़ावा मिलेगा. आप सबको साथ लेकर चलेंगे . आपके करियर तथा व्यापार के विभिन्न मामले गति पकड़ेंगे. आज आप पूरी सक्रियता के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे.
वृष - कारोबारी अनुबंधों में आज बिल्कुल भी ढिलाई न दिखाएं. अपने दिए हुए वादों को पूरा करने की कोशिश करें. पेशेवर अनुशासन को बढ़ावा दें. अपने करीबियों के सहयोग से आगे बढ़ें. विभिन्न कार्यों में निरंतरता बनाए रखें, यही आपकी सफलता की कुंजी है.
मिथुन - कारोबार में आज तेजी के योग हैं. उल्लेखनीय गतिविधियां बल पाएंगी. आप एक प्रभावी प्रदर्शन बनाए रखेंगे. आपका पूरा फोकस कार्य-व्यवस्था पर होगा. नीति-नियमों का सम्मान करते हुए आप नेतृत्व की भावना के साथ टीम वर्क में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
कर्क - करियर के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कारोबार में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी. साथियों का समर्थन बढ़ाएं. अपनी कार्यक्षमता में निरंतरता लाएं. सतर्कता और अनुशासन के साथ काम करेंगे, तो व्यावसायिक प्रयासों को बेहतर ढंग से संवार पाएंगे.
सिंह - कारोबारी लेनदेन के लिए आज बेहतर स्थिति है. अपने कार्यों को गति दें और लक्ष्य प्राप्ति पर पूरा जोर लगाएं. कामकाजी मामलों में अपनी रुचि बढ़ाएं. सूझबूझ के साथ निर्णय लें. आज आप अपने पेशेवर क्षेत्र में संकोच दूर कर आगे बढ़ेंगे.
कन्या - वाणिज्य और व्यवसाय आज संतुलित बना रहेगा. अपने अधिकारियों या वरिष्ठों से बेहतर तालमेल बनाए रखें. आप पेशेवरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. अपनी सूझबूझ और सामंजस्यता से कार्य करते रहें, जिससे प्रबंधन के क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी.
तुला - कार्यस्थल पर विभिन्न मामले आज आपके अनुकूल रहेंगे. व्यापारियों का भरोसा जीतेंगे. अपने साहस व प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. व्यावसायिक यात्रा के भी योग हैं. पेशेवरों और साथियों के साथ तालमेल बढ़ाना आज आपके करियर को नई ऊंचाइयां देगा.
वृश्चिक - अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें. कारोबारी लाभ को बेहतर करने के लिए आज का दिन अच्छा है, कामकाजी स्थितियां अनुकूल रहेंगी. वित्तीय प्रयास आज बल पाएंगे. पेशेवर क्षेत्र में आप अधिक प्रभावी बने रहेंगे. सहयोग का भाव आपको सफलता दिलाएगा.
धनु - व्यापार में लक्ष्य साधने में आप सबसे आगे रहेंगे. कार्यगति में आज तेजी आएगी, जिससे पद-प्रतिष्ठा और लाभ बढ़ने की प्रबल संभावना है. पेशेवर सहयोगियों का साथ मिलेगा. उन्हें आज कई आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं.
मकर - कार्य-व्यापार में अपने पेशेवर प्रयासों को निरंतर बनाए रखें. करियर में सजगता बरतें. किसी भी प्रकार के लोभ, प्रलोभन या दिखावे में पड़ने से बचें. अपने काम के रूटीन को व्यवस्थित रखें. हर महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें.
कुंभ - कामकाजी लेनदेन में आज पूरी तरह स्पष्ट रहें. पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें और विविध व्यावसायिक कार्यों को गति दें. आज आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपका करियर संवार पर रहेगा और आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे.
मीन - व्यवस्था से जुड़े मामलों में आज आपको अपेक्षित परिणाम मिलेंगे. स्पष्टता के साथ काम लें. वरिष्ठों और समकक्षों का भरपूर साथ मिलेगा. पैतृक कार्यों या व्यवसाय में शुभता बढ़ेगी. आपका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा और आप करियर में सुधार महसूस करेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा