मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि के जातक आज नए अंदाज से अपने कार्यों को आगे बढ़ाने में पूरी तरह सफल रहेंगे. बेहतर सोचने और कर दिखाने का भाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा. अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे. जरूरी निर्णय समय पर लेंगे. लक्ष्य हासिल करने में आपकी गति तेज रहेगी. विविध मामले लाभकारी बने रहेंगे. पेशेवर कार्यों को ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे.
वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
वृष राशि के जातकों को आज अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. न्यायिक विषयों में गति आएगी. लिखापढ़ी या किसी भी दस्तावेज़ के काम में कोई चूक न करें. कार्यक्षेत्र में बड़प्पन से काम लें. नौकरी में विदेश यात्रा की संभावना बनी रहेगी . आपके सभी कामकाजी मामले पूर्ववत् चलते रहेंगे.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा और कारोबारी गतिविधियों के लिए उत्तम समय बना हुआ है. कार्यक्षेत्र में तेजी बनाए रखेंगे . आपके आसपास का माहौल पूरी तरह सकारात्मक रहेगा. लेनदेन में खुद आगे बढ़कर पहल बढ़ाएं. विविध कार्यों में गति आएगी. आज आपका पूरा फोकस बिजनेस के विस्तार पर होना चाहिए. उत्साह से काम लेंगे.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए आज सत्ता, शासन और प्रबंधन के मामले पूरी तरह से अपेक्षा के अनुरूप बने रहेंगे.आपकी नेतृत्व क्षमता (Leadership) में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. विभिन्न कार्यों में आपको दूसरों का पूरा समर्थन मिलेगा. अपनी बहुमुखी प्रतिभा से आप पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि पाएंगे. महत्वपूर्ण बैठकों और संवाद में सक्रियता बनी रहेगी. आर्थिक अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे. व्यापारिक स्पर्धा पर आपका जोर रहेगा.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए आज भाग्यबल का साथ बना रहेगा, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. पेशेवर क्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलता रहेगा. विभिन्न मामलों में धैर्य और सूझबूझ दिखाएंगे, जिससे कामकाजी रुटीन बेहतर रहेगा. आज आप स्मार्ट वर्किंग पर विशेष बल देंगे, जिससे कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां सकारात्मक होंगी. वित्तीय चर्चाओं में आपका प्रभाव बना रहेगा.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
कन्या राशि के जातकों को आज नियम और नीति का पालन करते हुए पूरी सूझबूझ से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होगा. विभिन्न व्यावसायिक विषयों में उतावली करने से बचें. कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें, क्योंकि आज काम को लेकर दबाव रह सकता है. व्यवस्था के अनुरूप अपनी गति को सहज रखें. योजनाएं पूर्ववत् बनी रहेंगी.
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज साझीदारी (Partnership) पर जोर बना रहेगा और उद्योग व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी. करियर और व्यापार के मामले में लगातार संवाद बनाए रखेंगे. जिम्मेदार लोगों की सीख और सलाह पर अमल करें. आपके सभी पेशेवर विषय बेहतर बने रहेंगे. मैनेजमेंट के मामलों को आगे बढ़ाने से लाभ का प्रतिशत बहुत अच्छा रहेगा.आर्थिक निर्णय लेते समय आप काफी सहज रहेंगे.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातक आज सेवाक्षेत्र में अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखेंगे और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. श्रमशीलता और सहकार के बल पर आपकी कार्यगति सामान्य बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में समकक्ष और सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे. लेनदेन में उतावली से बचें, स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. धोखेबाज़ लोगों से पूरी तरह सतर्क रहें.किसी भी तरह के आर्थिक प्रलोभन या बहकावे में आने से बचें,
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज करियर और कारोबार में तेजी से आगे बढ़ने का दिन है.आर्थिक संतुलन को बढ़ाने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी लोगों और पेशेवरों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे समकक्ष प्रसन्न रहेंगे. विविध उपलब्धियों पर आपका फोकस रहेगा और आपकी सक्रियता बढ़ी रहेगी.अपने आर्थिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में मजबूती बनी रहेगी.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
मकर राशि के जातकों का आज घर के मामलों और पारिवारिक व्यवसाय के प्रबंधन पर विशेष फोकस रहेगा. कामकाजी गतिविधियों में आपका प्रदर्शन काफी संवरेगा. कार्यव्यवस्था को नया बल मिलेगा और सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे. शासन-सत्ता से जुड़े मामले आपके अनुकूल रहेंगे. लक्ष्यों को पूरा करने पर पूरा जोर रहेगा.आर्थिक लाभ पूरी तरह से संवार पर रहेगा,.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि के जातक आज साहसिक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे और व्यावसायिक परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे. व्यावसायिक सक्रियता पूरी तरह बनी रहेगी और आप तेजी से कार्य करेंगे. अपने पेशेवर संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभावी कार्यशैली से सभी प्रभावित होंगे और सहकार पर जोर बना रहेगा. हितलाभ संवरेंगे और लेनदेन में आप बेहद सहज रहेंगे.
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज धन-संपत्ति के विषय बल पाएंगे और व्यापार में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. आपका करियर तेजी से गति पाएगा. व्यापार में सूझबूझ और तेजी से काम लेंगे, जिससे बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और लक्ष्यों पर फोकस बना रहेगा. संपत्ति बढ़ाने की सोच होगी .
अरुणेश कुमार शर्मा