कर्क
seven of pentacles
आज का दिन आप के लिए तैयारी और सूझबूझ से कार्य करते रहने का संकेतक है. विविध प्रयासों को बेहतर बनाए रखें. परिणाम के प्रति जल्दबाजी न दिखाएं. कारोबार में नियंत्रण में बनाए रखें. व्यर्थ बातों व सलाह में न आएं. निर्णय लेने में समय लें. कामकाज मे अनुशासन बनाए रखें. चालाक लोगों से बचाव बनाए रखें. निरंतरता पर ध्यान दें.
महत्वपूर्ण कार्यों और जिम्मेदारियों पर फोकस बनाए रखें. दिनचर्या नियमित बनाएं. वाणी व्यवहार मंे संतुलन बना रहेगा. बात को मजबूती से रखने की कोशिश होगी. सहयोगी नजरिया बनाए रखेंगे. कार्यों में सक्रियता लाने पर बल देंगे. रुटीन मामलों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. अन्य को अपनी योजनाएं साझा करने से बचें.
स्वास्थ्य: सेहत संबंधी सावधानियों को अनदेखा न करें. दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें. वनज उठाने से बचें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लेनदेन में स्पष्ट रहें. बिना लिखापढ़ी के कार्यों से बचें. लाभ पर फोकस बनाए रखें.
रिश्ते: घर में समय दें. रिश्ते साधारण रहेंगे. दोस्तों की बात के अनदेखा न करें. नकारात्मक से दूरी रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा