आज 4 जुलाई 2026 कर्क राशिफल: सबको साथ लेकर चलें, सूझबूझ और नियम रखें

Aaj ka Kark Rashifal 4 July 2026, Cancer Horoscope Today: वादा पूरा करने का प्रयास करें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. धर्म और धैर्य से काम लें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

कामकाज में अतिरिक्त सतर्कता से कार्य करें. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें. सफलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा. परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी. लोभ व प्रलोभन में न आएं. बिना उचित विचार विमर्श के चर्चा व समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. वादा पूरा करने का प्रयास करें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. धर्म और धैर्य से काम लें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- लक्ष्य पर जोर रखें. अन्य के बहकावे में न आएं. व्यापार में निरंतरता रखें. साहस संपर्क को बढ़ाएं. रुटीन संवारें. उद्योग व्यवसाय के प्रयासों में पहल करने से बचें.

धन संपत्ति - आर्थिक सजगता बनाए रहें. सूझबूझ और नियम रखें. शासन व्यवस्था पर भरोसा करें. व्यावसायिक मामलों में अप्रत्याशित स्थिति बनी रहेगी. अपरिचितों से दूरी रखें.

प्रेम मैत्री- मन की बात कहने में हिचक अनुभव करेंगे. वार्ता में संकोच बना रहेगा. सहजता से संवाद आगे बढ़ाएं. आवश्यक सूचना की प्राप्ति संभव है. आवेश में प्रतिक्रिया न दें. सबको साथ लेकर चलें. प्रेम पक्ष मध्यम बना रहेगा. वाणी व्यवहार मधुर रखेंगे. गोपनीयता पर जोर रहेगा.
 
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान में सात्विकता रखें. विनम्रता से काम लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. योजनानुसार आगे बढ़ें. तैयारी बढ़ाएं. अविश्वास से बचें.

आज का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. कमतर की मदद करें.

Advertisement

शुभ अंक : 2, 4, 6 और 8

शुभ रंग : एक्वा ब्लू

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »