Aaj ka Rashifal 11 मई 2026: सिंह राशि वालों के कारोबार में शुभता बढ़ेगी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 11 मई 2026, Horoscope Today: सिंह राशि वालों को टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता से अच्छे परिणाम मिलेंगे. कारोबार में शुभता बढ़ेगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलेगा. मित्रों और सहयोगियों से रिश्ते मजबूत होंगे. पेशेवर जीवन में गति बनी रहेगी.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष राशि: करियर और व्यापार में मिलेगी मजबूती
मेष राशि वालों के लिए दिन करियर और व्यापार में अनुकूल बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. टीमवर्क और सहयोग की भावना आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी. मित्रों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. पेशेवर मामलों में तेजी बनी रहेगी और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे. संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

Advertisement

शुभ रंग: लाल गुलाबी
शुभ अंक: 2, 8 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. साहस से काम लें.

वृष राशि: पद और प्रतिष्ठा को मिलेगा बल
वृष राशि वालों के लिए दिन प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े मामलों में बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी और जिम्मेदार लोगों से तालमेल बढ़ेगा. करियर कारोबार में सहयोग बना रहेगा. नीति और नियमों का पालन आपको लाभ देगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखने से निर्णय बेहतर होंगे. सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है.

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. सहकारिता बढ़ाएं.

मिथुन राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
मिथुन राशि वालों के लिए दिन उन्नति और अवसरों से भरा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. संपर्क और संवाद बेहतर बने रहेंगे. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. योजनाओं में सफलता के संकेत हैं. सकारात्मक माहौल से आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रतिस्पर्धा में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. यात्रा करें.

कर्क राशि: सतर्कता से बिताएं दिन
कर्क राशि वालों को आज कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है. बहस, विवाद और अनिर्णय की स्थिति से दूर रहें. लेन-देन में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा. भावुक होकर फैसले लेने से बचें. विरोधियों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. याचक की मदद करें.

सिंह राशि: साझेदारी में मिलेगा फायदा
सिंह राशि वालों के लिए साझेदारी और दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ाने वाला समय रहेगा. टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता से अच्छे परिणाम मिलेंगे. कारोबार में शुभता बढ़ेगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलेगा. मित्रों और सहयोगियों से रिश्ते मजबूत होंगे. पेशेवर जीवन में गति बनी रहेगी.

शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 5
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. स्थायित्व बढ़ाएं.

Advertisement

कन्या राशि: मेहनत से मिलेगी सफलता
कन्या राशि वालों के लिए पेशेवर जीवन में स्थिरता बनी रहेगी. मेहनत और अनुशासन के बल पर कार्य पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी. जोखिम लेने से बचना लाभकारी रहेगा.

शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. नियम बनाए रखें.

तुला राशि: रचनात्मकता से बढ़ेगा लाभ
तुला राशि वालों के लिए कला, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत हैं. सीखने और सिखाने में रुचि बढ़ेगी. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा. लंबित कार्यों में तेजी आएगी और अनुबंधों में सक्रियता बनी रहेगी. मनोरंजन और यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं.

शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 6, 8 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. आज्ञा का पालन करें.

वृश्चिक राशि: परिवार और सुख-सुविधाओं पर रहेगा फोकस
वृश्चिक राशि वालों के लिए घरेलू मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. निजी मामलों में सूझबूझ से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर ध्यान रहेगा. कामकाज में सहजता बनी रहेगी.

Advertisement

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. हड़बड़ी से बचें.

धनु राशि: संपर्क और संवाद से बनेगा काम
धनु राशि वालों के लिए दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा रहेगा. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. भाई-बहनों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा. वाणिज्यिक मामलों में सफलता मिल सकती है. धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है.

शुभ रंग: सनराइज
शुभ अंक: 2, 3 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. सक्रियता बनाए रखें.

मकर राशि: परिवार में रहेगा उत्सव का माहौल
मकर राशि वालों के लिए दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रह सकता है. मांगलिक कार्यों और आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. रहन-सहन और साज-सज्जा पर ध्यान रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग: मूनलाइट
शुभ अंक: 2, 8 और 9
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. वचन निभाएं और तेजी बनाए रखें.

Advertisement

कुंभ राशि: नए विचार दिलाएंगे सफलता
कुंभ राशि वालों के लिए दिन रचनात्मकता और नवाचार से जुड़ा रहेगा. नए तरीके से काम करने की सोच सफलता दिला सकती है. करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. परिवार का सहयोग बना रहेगा. साहस और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.

शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. नया दृष्टिकोण रखें.

मीन राशि: खर्च और निवेश में रखें संतुलन
मीन राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में सतर्कता रखने की जरूरत है. खर्च बढ़ सकता है और निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है. रिश्तों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास सफल रहेगा. वैदेशिक मामलों में कुछ अनुकूलता मिल सकती है. नियमों की अनदेखी करने से बचें.

शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3, 6 और 8
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. सतर्कता बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »