Aaj ka Rashifal 5 नवंबर 2026: मीन राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधान रहें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 5 नवंबर 2026, Horoscope Today: प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं.  परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.  धैर्य बनाए रखें

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष राशि
परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.  घर का माहौल अच्छा रहेगा.  यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं.  मन की चिंताएं दूर होंगी, लेकिन बातचीत के दौरान अहंकार दिखाने से बचें.  सेहत अच्छी रहेगी . व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है.  
जरूरी टिप- कम बोलें.  शुभ रंग- पीला.  उपाय- भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. 

वृष राशि
आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा . धन लाभ के योग बनेंगे.  रुके हुए काम पूरे करने का मौका मिलेगा.  प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है.  समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. विरोधी शांत रहेंगे. व्यापार में भी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी.  
जरूरी टिप- आलस्य से बचें.  शुभ रंग- गेरुआ.  उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें. 

Advertisement

मिथुन राशि
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.  सेहत को लेकर लापरवाही न करें, कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है.  दूसरों से उलझने और भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें.  धन से जुड़े मामलों में धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें.  व्यापार में नुकसान हो सकता है.  

जरूरी टिप- नकारात्मक विचारों से दूर रहें.  शुभ रंग- नारंगी.  उपाय- किसी गरीब को गुड़ का दान करें. 

कर्क राशि
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.  मित्रों की मदद से आपके कई काम बन सकते हैं.  परिवार में सुख-शांति रहेगी . आपका आत्मविश्वास भी अच्छा रहेगा.  किसी बड़े फैसले को लेने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा से बचें.  व्यापार में लाभ के योग हैं.  

जरूरी टिप- जल्दबाजी में फैसले न लें.  शुभ रंग- सफेद.  उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. 

Advertisement

सिंह राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं.  परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.  धैर्य बनाए रखें.  गुस्से में आकर किसी से ऐसी बात न कहें, जिससे रिश्ते खराब हों.  प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. व्यापार में भी स्थिति बेहतर रहेगी.  

जरूरी टिप- कम बोलें और सोच-समझकर जवाब दें.  शुभ रंग- लाल.  उपाय- भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. 

कन्या राशि
आज आपका मन उत्साहित रहेगा, लेकिन धन कमाने के लिए सही योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा.  विरोधी शांत रहेंगे.  अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें .परिवार के सदस्यों की सलाह को महत्व दें.  कारोबार से जुड़ी लंबी यात्रा करने से फिलहाल बचें.

 जरूरी टिप- विवादों से दूर रहें.  शुभ रंग- हरा.  उपाय- किसी गरीब को पीले फल दान करें. 

तुला राशि
परिवार से जुड़े पुराने मसले हल हो सकते हैं.  किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है.  हालांकि, प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी अनबन हो सकती है.  किसी काम को लेकर जरूरत से ज्यादा उतावलापन न दिखाएं.  किसी को पैसा उधार देने से बचें.  व्यापार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.  

जरूरी टिप- अहंकार से बचें.  शुभ रंग- सफेद.  उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. 


वृश्चिक राशि
आज नई योजनाएं बनाने और भविष्य की रणनीति तैयार करने का अच्छा समय है.  उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं.  अपने ज्ञान और हुनर को बढ़ाने पर ध्यान दें.  जल्दबाजी में निवेश करने से बचें.  रिश्तेदारों के साथ मिलकर कारोबार शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें.  व्यापार में अधिक ध्यान देने की जरूरत है.  

Advertisement

जरूरी टिप- उतावलेपन से बचें.  शुभ रंग- लाल.  उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं. 

धनु राशि
आज किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें.  उधार लेकर कोई नया काम शुरू न करें. अनावश्यक यात्रा से बचें.  दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद बढ़ाने से बचना होगा.  अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.  व्यापार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं.  

जरूरी टिप- क्रोध पर नियंत्रण रखें.  शुभ रंग- पीला.  उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें. 

मकर राशि
आज मन में बेचैनी रह सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा.  जिस काम को हाथ में लिया है, उसे अधूरा न छोड़ें.  लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इस बात की ज्यादा चिंता न करें.  किसी मित्र से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए आंख बंद करके भरोसा न करें.  व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है.  
जरूरी टिप- धैर्य बनाए रखें.  शुभ रंग- क्रीम.  उपाय- किसी गरीब को फल दान करें. 

कुंभ राशि
आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.  हालांकि, किसी बड़े सौदे या निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें.  अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय दूसरों के सुझावों को भी सुनें.  इससे आपको फायदा मिल सकता है.  खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि व्यापार में नुकसान होने की आशंका है. 

Advertisement

जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें.  शुभ रंग- बादामी.  उपाय- किसी गरीब को पीले फल दान करें. 

मीन राशि
आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपको अपने समय का पूरा उपयोग करना चाहिए.  जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है.  हालांकि, खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें.  विरोधियों को लेकर लापरवाही न बरतें.  व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें.  शुभ रंग- केसरिया.  उपाय- भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. 

आज का खास उपाय
अगर आपका आत्मविश्वास कमजोर रहता है या मन में किसी काम को लेकर डर बना रहता है, तो रविवार के दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें.  इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें.  हनुमान जी को नारियल, पान और सुपारी अर्पित करके उनकी आरती करें.  अंत में अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें.  धार्मिक मान्यता है कि इससे मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »