Aaj ka Rashifal 1 जून 2026: कुंभ राशि वालों की परेशानियां खत्म होंगी, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 1 जून 2026, Horoscope Today: धन लाभ के प्रयास आज सफल हो सकते हैं . मन की पुरानी टेंशन दूर होगी. यात्रा से लाभ का योग बना हुआ है. हालांकि, हर काम सावधानी से करें.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष राशि: आज का दिन हर कार्य में बेहद सावधानी बरतने का है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अपने अनावश्यक खर्चों पर कड़ा नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर होगी.  वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने से सुकून महसूस होगा. व्यापार में कोई भी बड़ा निवेश या फैसला जल्दबाजी में न लें.

जरूरी टिप: धैर्य बनाए रखें.

Advertisement

शुभ रंग: सफेद.

उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें.

वृष राशि: आज आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी.  लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के प्रबल योग हैं. करियर के क्षेत्र में स्थिति काफी बेहतर होगी.  आपको आपकी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा. व्यापार में तेजी से काम करने का दिन है, लेकिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें.

जरूरी टिप: अहंकार (इगो) से बचें.

शुभ रंग: क्रीम.

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

मिथुन राशि: आज भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा.  धन की स्थिति में काफी सुधार होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें.  व्यापार संबंधी कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें.

जरूरी टिप: आलस्य से बचें.

शुभ रंग: क्रीम.

उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.

Advertisement

कर्क राशि: आज हर काम सावधानी से करें और लोगों से बेवजह उलझने से बचें. कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जो मन को प्रसन्न रखेगा. मित्रों की मदद से रुके हुए काम आसानी से बन जाएंगे. व्यापार में लाभ का योग है, बस जल्दबाजी न करें.

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें.

शुभ रंग: केसरिया.

उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें.

सिंह राशि: धन लाभ के प्रयास आज सफल हो सकते हैं . मन की पुरानी टेंशन दूर होगी. यात्रा से लाभ का योग बना हुआ है. हालांकि, हर काम सावधानी से करें. व्यापार में अभी बहुत अधिक निवेश न करें.

जरूरी टिप: क्रोध से बचें.

शुभ रंग: गुलाबी.

उपाय: किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें.

कन्या राशि: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. लोगों से विवाद करने से बचें, शांति से काम लें. मन की पुरानी परेशानियां दूर होंगी.  घर-परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ व्यापार में भी तेजी आएगी.

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें.

शुभ रंग: बादामी.

उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.

तुला राशि: आपकी बनाई हुई योजनाएं आज पूरी तरह सफल होंगी. करियर को आगे बढ़ाने का यह बेहतरीन समय है. लोगों से विवाद होने की आशंका है, अतः सतर्क रहें. छात्रों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी.

Advertisement

जरूरी टिप: आलस्य से बचें.

शुभ रंग: गुलाबी.

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

वृश्चिक राशि: अचानक कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है. अपने हुनर (स्किल्स) को निखारने का यह सही समय है. प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे. पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.

जरूरी टिप: खर्चों पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: लाल.

उपाय: चींटियों को आटे में गुड़ मिलाकर खिलाएं.

धनु राशि: अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना आज बेहद जरूरी है. मित्रों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी, लेकिन संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें.

शुभ रंग: पीला.

उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें.

मकर राशि: मन की बेचैनी दूर होगी और रुके हुए काम बनेंगे. सकारात्मक सोच रखने से लाभ होगा. पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरू हो सकता है. यात्रा का योग है. व्यापार में लाभ के लिए अपने प्रयास तेज करें.

जरूरी टिप: आलस्य से बचें.

शुभ रंग: सफेद.

उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें.

कुंभ राशि: करियर पर विशेष ध्यान देने का समय है. रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद दूर होंगे.  काफी समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है.  परिवार के सहयोग से काम बनेंगे.

Advertisement

जरूरी टिप: गुस्से से बचें.

शुभ रंग: आसमानी.

उपाय: किसी मंदिर में मिश्री दान करें.

मीन राशि: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी में कोई भी बात कहने से बचें. कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है. मित्रों की सलाह लेकर ही फैसले करें, अन्यथा व्यापार में नुकसान हो सकता है.

जरूरी टिप: आलस्य से बचें.

शुभ रंग: केसरिया.

उपाय: किसी गरीब को फल दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »