मेष- इस राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. आपको धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यां से जुड़ने का मौका मिलेगा. संपर्क संवाद में प्रभावी रहेंगे. आज के दिन कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है. योजनाएं गति आएंगी. भाग्य का साथ मिलेगा.
वृषभ- आज के दिन भावनाओं में आकर निर्णय लेने सें बचें. परिस्थितियों पर नियंत्रण रखें और करियर- व्यापार में किसी तरह की ढिलाई न दिखाएं. आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है. अति संवेदशनशीलता से बचें.
मिथुन- आज आप करियर-कारोबार में बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने में सफल होंगे. धैर्य और स्थिरता के साथ आगे बढेंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और साझेदारी को बल मिलेगा. सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है. लाभ और प्रभाव बनाए रखेंगे, मित्रों का साथ मिलेगा.
कर्क- भाग्य की प्रबलता से आज आप सभी क्षेत्रों में प्रयत्नशील रहेंगे. करियर-व्यापार को गंभीरता से लेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां को तय समय में पूरा करने की जरूरत है. लापरवाही से बचें. निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है. लोभ-लालच से बचें.
सिंह- इस राशि के जातकों को अति उत्साह से बचने की जरूरत है. नियम अनुशासन हर हाल बनाए रखें. साख सम्मान बने रहेंगे. बौद्धिक विषयों में रुचि रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे. लोग प्रसन्न होंगे. लक्ष्य की प्राप्ति होगी. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे.
कन्या- कन्या राशि वालों को स्वयं पर ध्यान देने की जरूरत है. आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी. आपके व्यक्तिगत सुख-वैभव को बल मिलेगा. अपनों को महत्व देंगे. जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. व्यवहार में विनम्रता बनाए रहें.
तुला- आज के दिन कारोबार से जुड़े मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचें. आर्थिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे. सामाजिक कार्यां में रुचि लेंगे. आज महत्वपूर्ण कार्यां में गति लाएंगे. लाभ उम्मीद से अच्छा रहेगा. आलस्य को त्याग दें.
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है. आपके निजी मामलों में भी गति आएगी. धन संपत्ति में वृद्धि की संभावना है. सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. बड़ों की सलाह से आगे बढ़ेंगे. बचत करने में सफल रहेंगे.
धनु- आज के दिन आपको नए अवसर मिलने की पूरी संभावना है. प्रयासों से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कार्यों में सफलताएं मिलेगी. सुख-सौख्य और आकर्षण बढे़गा. अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. शीघ्रता से कार्य करेंगे.
मकर- आज के दिन आप अपनों के लिए त्याग समर्पण का भाव रखेंगे. अति उत्साह दिखाने से बचें. धर्मकार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा. प्रबंधन के प्रति रुझान रखेंगे. दिखावे से बचने की जरूरत है. बजट का ध्यान रखेंगे. लेन-देन में सावधान रहें.
कुंभ- आर्थिक प्रयासों के लिए आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ है. लाभ के अवसर बढेंगे. करियर-व्यापार में सफल होंगें. लाभ और प्रभाव बढ़ेगा. महत्वपूर्ण कार्य पूरे करेंगे. प्रबंधकीय प्रयास बनेंगे. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
मीन- इस राशि के जातक आज योग्यता और कार्यक्षमता से लोगों के बीच अपनी जगह बनाएंगे. पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. प्रशासनिक मामले सधेंगे. सभी का सहयोग रहेगा. अनुभवियों का सानिध्य रखेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. चर्चाएं सफल होंगी.