Advertisement

धर्म

सूर्यग्रहण का इन राशियों पर अच्छा प्रभाव, इन राशियों को होगा लाभ

aajtak.in
  • 23 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST
  • 1/13

21 जून को साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा था. ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण का असर अगले डेढ़ महीने तक बना रह सकता है और इस दौरान ग्रहों की चाल का असर भी राशियों पर रहेगा. पंडित सूरज मिश्रा से जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से किन राशियों को लाभ होगा और किन राशि वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

  • 2/13

मेष- इस ग्रहण का प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा और आप निरोग रहेंगे. इसके अलावा आपके धनधान्य में भी बढ़ोतरी होगी. इस राशि के लोगों को गुड़ का या फिर जल में गुड़ डालकर लोगों को दान करना चाहिए.

  • 3/13

वृषभ- इस ग्रहण के प्रभाव से आपका मन शांत और मस्तिष्क नियंत्रण में रहेगा. धन-समृद्धि में वृद्धि होगी और आप स्वस्थ रहेंगे. आपके लिए ये सूर्य ग्रहण उत्तम रहेगा. इस समय दूध का दान करना उत्तम है या गौ सेवा करें.

Advertisement
  • 4/13

मिथुन- इस सूर्य ग्रहण के बाद मिथुन राशि वालों के लिए व्यापार के मौके और खुलेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे. आपके लिए मूंग की दाल का दान करना अच्छा रहेगा.

  • 5/13

कर्क- कर्क राशिवालों के लिए ये ग्रहण परेशानी लेकर आया है. इस ग्रहण के प्रभाव से आप कुछ दिनों के लिए परेशान रहेंगे और आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है. अगले कुछ दिनों तक कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. ग्रहण के बाद अगले 15 दिनों तक लगातार भगवान शंकर को दूध जरूर चढ़ाएं. पशु-पक्षियों को जल पिलाएं.

  • 6/13

सिंह- ये ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए चौतरफा विकास लेकर आया है. ग्रहण के प्रभाव से आपकी खूब तरक्की होने वाली है. इस समय आपको रुके हुए धन भी मिल जाएंगे. आपके लिए सूर्य ग्रहण बहुत उत्तम रहा है. इसके प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और यश की प्राप्ति होगी. आप मूंग और मसूर की दाल गुड़ के साथ दान करें.

Advertisement
  • 7/13

कन्या- इस ग्रहण से आपकी जीवन में थोड़ी-बहुत दिक्कतें आ सकती हैं. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. इस राशि के लोगों को वस्त्र का दान करना चाहिए और गाय को हरा चारा खिलाएं. अगले कुछ दिनों तक बुध के मंत्रों का जाप करें.

  • 8/13

तुला- इस ग्रहण का आपके ऊपर सामान्य प्रभाव पड़ेगा. थोड़ी बहुत आर्थिक दिक्कत भी आ सकती है. आपको गेहूं का दान करना चाहिए. इससे आपके सारे रोग, विकार दूर हो जाएंगे. आप पक्षियों को जल पिलाएं इससे आपके सारे दोष दूर हो जाएंगे.

  • 9/13

वृश्चिक- इस ग्रहण का प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा और आपको मांसपेशियों की समस्या आ सकती है. चने का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा. इसके अलावा घर में रह रहे बड़े बुजुर्गों की सेवा करें. इससे आपका मन शांत रहेगा.

Advertisement
  • 10/13

धनु- इस ग्रहण से आपको धन लाभ होने वाला है और आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा. अगर किसी बीमारी से परेशान हैं वो भी ग्रहण के प्रभाव से जल्द खत्म हो जाएगी. आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे. फल का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा.

  • 11/13

मकर- इस ग्रहण के प्रभाव से आपके ऊपर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और आपकी स्थिति सामान्य ही रहेगी. हालांकि आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, आपके पैर में चोट लग सकती हैं. वस्त्र और तेल का दान करें.

  • 12/13

कुंभ- कुंभ राशि वालों पर ग्रहण का अच्छा प्रभाव पड़ेगा और उनका समय अच्छा चलेगा. गुड़ और चने का दान करें. अगर आपके घर में कोई बीमार या बुजुर्ग व्यक्ति है तो उसकी सेवा जरूर करें, आपके लिए अच्छा रहेगा.

  • 13/13

मीन- इस ग्रहण के प्रभाव से आपको धनधान्य की प्राप्ति होगी. अपने गुरूजनों का आशीर्वाद लेते रहें और माता पिता की सेवा करें. आपके लिए पीले वस्त्र और फल का दान करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा.

Advertisement
Advertisement